ग्रेटर नोएडा में इमारत में लगी भीषण आग, 60 से अधिक लोगों को...
ग्रेटर नोएडा में इमारत में लगी भीषण आग, 60 से अधिक लोगों को...
Published : Dec 3, 2022, 12:48 pm IST
Updated : Dec 3, 2022, 12:48 pm IST
SHARE ARTICLE
Fierce fire in building in Greater Noida, more than 60 people...
Fierce fire in building in Greater Noida, more than 60 people...

मौके पर पहुंचे दमकल विभाग और पुलिस के अधिकारियों ने इमारत में फंसे लोगों को बाहर निकाला। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

नोएडा :  ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र के शाहबेरी गांव में स्थित छह मंजिला इमारत के बेसमेंट में शनिवार तड़के आग लग गई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) रविशंकर छवि ने बताया कि आग लगने के चलते इमारत में 60 से ज्यादा लोग फंस गए। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचे दमकल विभाग और पुलिस के अधिकारियों ने इमारत में फंसे लोगों को बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचना मिली कि शाहबेरी गांव के आश्रम वाली गली में स्थित छह मंजिला इमारत के बेसमेंट में आग लग गई है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर दमकल विभाग की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

उन्होंने बताया कि बेसमेंट में लकड़ी भरी हुई थी, जिसमें आग लगी थी। उन्होंने बताया कि करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि आग में कोई जनहानि नहीं हुई है।

अपर उपायुक्त ने बताया कि आग बुझाने के बाद पूरी इमारत की छानबीन की गई। उन्होंने बताया कि इस घटना की जांच की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि दमकल विभाग से इमारत का अनापत्तिपत्र लिया गया था या नहीं। 

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM