औद्योगिक भूखंडों की 'ई-नीलामी' करेगी उप्र सरकार

खबरे |

खबरे |

औद्योगिक भूखंडों की 'ई-नीलामी' करेगी उप्र सरकार
Published : Jul 12, 2023, 11:45 am IST
Updated : Jul 12, 2023, 11:45 am IST
SHARE ARTICLE
Chief Minister Yogi Adityanath
Chief Minister Yogi Adityanath

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने इस नीलामी की तैयारी की है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश को 1,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास के तहत उत्तर प्रदेश सरकार 13 जुलाई को औद्योगिक भूखंडों की 'ई-नीलामी' करेगी। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि इस कदम के तहत लखनऊ, कानपुर, ट्रांस दिल्ली सिग्नेचर सिटी, अयोध्या, आगरा, मेरठ, गाजियाबाद, बरेली, गोरखपुर, झांसी और अलीगढ़ में औद्योगिक भूखंडों की नीलामी की जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने इस नीलामी की तैयारी की है।

उन्होंने बताया कि इसके तहत कुल 154 औद्योगिक भूखंडों, तीन समूह आवासीय भूखंडों, एक नर्सिंग होम, एक वेइंग ब्रिज, आठ वेयरहाउस के लिए भूखंडों की नीलामी की जाएगी।

प्रवक्ता ने यहां बताया कि बृहस्पतिवार को होने जा रही इस नीलामी में हिस्सा लेने के लिए आवेदन समेत तमाम प्रक्रियाओं को पहले ही ऑनलाइन पूरा किया जा चुका है। इसके अलावा इन सभी प्रस्तावित भूखंडों एवं कक्षों की बेस प्राइसिंग भी तय कर दी गई है। इसी के आधार पर नीलामी प्रक्रिया के दौरान बोली लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रयास है कि उत्तर प्रदेश 1,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बने और इस दिशा में तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM