लखीमपुर खीरी में भीषण हादसा: शादी से लौट रही कार नहर में गिरी, 5 लोगों की मौत,CM योगी ने जताया शोक

खबरे |

खबरे |

लखीमपुर खीरी में भीषण हादसा: शादी से लौट रही कार नहर में गिरी, 5 लोगों की मौत,CM योगी ने जताया शोक
Published : Nov 26, 2025, 1:00 pm IST
Updated : Nov 26, 2025, 1:00 pm IST
SHARE ARTICLE
 Five People killed in UP as car falls into canal, CM Yogi expresses grief
Five People killed in UP as car falls into canal, CM Yogi expresses grief

लखीमपुर खीरी में एक कार बेकाबू होकर नहर में गिर गई।

Lakhimpur Kheri Car Accident: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ढखेरवा-गिरजापुरी हाईवे पर तेज रफ्तार अल्टो कार नियंत्रण खो बैठी और शारदा नहर में जा गिरी। हादसे में कार में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ( Five People killed in UP as car falls into canal, CM Yogi expresses grief news in hindi) 

पुलिस ने बताया कि सभी मृतक और घायल एक ही गांव के रहने वाले थे और किसी शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। हादसा देर रात हुआ। अंधेरा और तेज रफ्तार के कारण चालक कार पर नियंत्रण खो बैठा और वाहन सीधे नहर में गिर गया। नहर में पानी का स्तर काफी अधिक होने के कारण कार पूरी तरह डूब गई।

सूचना मिलते ही पडुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से क्रेन की सहायता से कार को नहर से बाहर निकाला गया। कार के अंदर फंसे पांच शव बरामद किए गए। मृतकों की पहचान अभी पूरी तरह नहीं हो पाई है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी युवा थे और शादी में डीजे पार्टी करने गए थे। घायल चालक को तुरंत निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रमिया बेहड़ में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों के अनुसार उसके सिर और छाती में गंभीर चोटें आई हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस भीषण सड़क हादसे का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को तत्काल दुर्घटनास्थल पर पहुंचने और राहत कार्य में तेजी लाने के भी निर्देश दिए हैं।

हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है। एक ही गांव के पांच लोगों की एक साथ मौत से पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया है। स्थानीय लोग हाईवे पर लगातार हो रहे हादसों को लेकर प्रशासन से सुरक्षा इंतजाम सख्त करने की मांग कर रहे हैं।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, जब वे बेवर थाना क्षेत्र के नगला केहरी गांव के पास पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को ज़ोरदार टक्कर मार दी। एसपी मिठास ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अभय प्रताप की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही बेवर थाना प्रभारी अनिल कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल गौरव को तुरंत एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर कर दिया गया, लेकिन आगरा ले जाते समय गौरव ने भी दम तोड़ दिया।

(For more news apart from Five People killed in UP as car falls into canal, CM Yogi expresses grief news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM