उप्र : ग्राम प्रधान के खिलाफ RTI से सूचना मांगने वाले की हत्या, तीन गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

उप्र : ग्राम प्रधान के खिलाफ RTI से सूचना मांगने वाले की हत्या, तीन गिरफ्तार
Published : Nov 30, 2022, 4:08 pm IST
Updated : Nov 30, 2022, 4:08 pm IST
SHARE ARTICLE
UP: RTI seeker killed against village head, three arrested
UP: RTI seeker killed against village head, three arrested

पुलिस के अनुसार देवजीत सिंह ने ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह के खिलाफ आरटीआई दायर की थी जो कथित रूप से जमीन हथियाने और अन्य भ्रष्टाचार में शामिल था।

अलीगढ़ (उप्र) : अलीगढ़ में इगलास थाना क्षेत्र में स्थानीय ग्राम प्रधान के खिलाफ सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत जानकारी मांगने वाले 32 वर्षीय व्यक्ति की हत्या के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान देवजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार देवजीत सिंह ने ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह के खिलाफ आरटीआई दायर की थी जो कथित रूप से जमीन हथियाने और अन्य भ्रष्टाचार में शामिल था।

इगलास के थाना प्रभारी (एसएचओ) विजय सिंह ने पीटीआई-भाषा को बताया कि देवजीत गांव में एक साइबर कैफे चलाता था और उसने आरटीआई दायर की थी तथा ग्राम प्रधान के खिलाफ भ्रष्टाचार एवं गांव में विकास कार्यों में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी।

अधिकारी ने कहा कि सिंह के परिजनों ने दावा किया कि ग्राम प्रधान और उसके गुर्गों ने रविवार को लाठी-डंडों और धारदार हथियार से उस पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसका भाई सुरेंद्र सिंह भी हमले में घायल हुआ था जिसका अस्पताल में इलाज हो रहा है और उसकी स्थिति स्थिर बताई जाती है।

देवजीत सिंह के परिजनों द्वारा दर्ज शिकायत के आधार पर ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह, उसके बेटे कार्तिक और छह अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या), 147 (दंगा), 506 (आपराधिक धमकी) एवं अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच के बाद मामले में संलिप्तता के आरोप में आईपीसी की धारा 120 बी (आपराधिक साजिश) के तहत लवकुश और दिनेश के नाम भी प्राथमिकी में जोड़े गए। उन्होंने कहा कि हरवीर, लवकुश और दिनेश को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य को पकड़ने का प्रयास जारी है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM