Gold price : कमजोर वैश्विक रुख से सोने में 153 रुपये की गिरावट

खबरे |

खबरे |

Gold price : कमजोर वैश्विक रुख से सोने में 153 रुपये की गिरावट
Published : Jan 6, 2023, 5:14 pm IST
Updated : Jan 6, 2023, 5:14 pm IST
SHARE ARTICLE
Gold price: Gold falls by Rs 153 due to weak global trend
Gold price: Gold falls by Rs 153 due to weak global trend

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 55,803 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी सात रुपये की गिरावट के साथ 68,700 रुपये kg रह गई।

New Delhi :  वैश्विक बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव शुक्रवार को 153 रुपये टूटकर 55,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 55,803 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी सात रुपये की गिरावट के साथ 68,700 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एक विश्लेषक ने कहा, ‘‘अमेरिका में उम्मीद से कहीं बेहतर रोजगार के आंकड़ों ने फेडरल रिजर्व को राहत दी है। इससे ब्याज दर बढ़ने की संभावना बढ़ी है। इस स्थिति के बाद सोने की कीमतों में गिरावट जारी रही।’’

विदेशी बाजारों में सोना नुकसान के साथ 1,839.6 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जबकि चांदी 23.46 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रही।

विश्लेषक ने कहा कि अमेरिकी रोजगार के आंकड़े ने डॉलर को एक सप्ताह के ताजा उच्च स्तर पर पहुंचा दिया। बढ़ती ब्याज दरें और मजबूत डॉलर सूचकांक के कारण सोना कमजोर हुआ है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM