भारत की अध्यक्षता में जी20 शिखर सम्मेलन के नतीजे विश्व के लिए ‘‘सार्थक परिणाम देंगे’’: प्रह्लाद जोशी

खबरे |

खबरे |

भारत की अध्यक्षता में जी20 शिखर सम्मेलन के नतीजे विश्व के लिए ‘‘सार्थक परिणाम देंगे’’: प्रह्लाद जोशी
Published : Sep 7, 2023, 2:16 pm IST
Updated : Sep 7, 2023, 2:16 pm IST
SHARE ARTICLE
photo- pti
photo- pti

उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन के नतीजे निस्संदेह पूरी दुनिया के लिए अच्छे परिणाम लाएंगे।

New Delhi: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि जी20 की मेजबानी करना भारत के लिए एक स्वर्णिम क्षण है और इसकी अध्यक्षता के दौरान तैयार की गई रूपरेखा ‘‘पूरे विश्व के लिए सार्थक परिणाम लाएगी।’’ भारत ने पिछले साल जी20 की अध्यक्षता संभाली थी।

जी20 नेताओं के शुक्रवार को शुरू होने वाले शिखर सम्मेलन से पहले कोयला एवं खनन मंत्री प्रह्लाद जोशी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि जी20 की मेजबानी भारत के लिए एक महत्वपूर्ण, ऐतिहासिक और स्वर्णिम क्षण है। उन्होंने कहा, ‘‘ एजेंडा वैश्विक भलाई का है, पृथ्वी की भलाई का है, पृथ्वी के सतत भविष्य का है और इसीलिए जी20 के लिए हमारा नारा ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ है। मिशन लाइफ इसका बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है।’’

जोशी ने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अर्थव्यवस्थाओं के सतत विकास पर ध्यान केंद्रित किया और कहा कि यह किसी युद्ध का समय नहीं है। उनके विचारों को विश्व स्तर पर स्वीकारा गया और सराहा गया।’’

उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन के नतीजे निस्संदेह पूरी दुनिया के लिए अच्छे परिणाम लाएंगे। भारत की स्थिति पर जोशी ने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश पिछले कुछ वर्षों में एक नेता के रूप में उभरा है और आज भारत जो कहता है, दुनिया उसे सुनती है और उसका समर्थन करती है।’’

जोशी ने कहा कि भारत ने वैश्विक महामारी के दौरान संकट से निपटने के लिए विभिन्न देशों को घरेलू स्तर पर निर्मित टीकों और अन्य आवश्यक दवाओं की आपूर्ति करके वैश्विक स्तर पर एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई।.

जी20 में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किये, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ (27 सदस्यीय समूह) शामिल हैं।

जी20 सदस्य देश वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का करीब 85 प्रतिशत, वैश्विक व्यापार का 75 प्रतिशत से अधिक और करीब दो-तिहाई वैश्विक आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं।

 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM