Stock Market News: वैश्विक बाजारों में शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 400 अंक टूटा

खबरे |

खबरे |

Stock Market News: वैश्विक बाजारों में शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 400 अंक टूटा
Published : Feb 17, 2023, 10:51 am IST
Updated : Feb 17, 2023, 10:51 am IST
SHARE ARTICLE
Stock Market News: Sensex lost nearly 400 points in early trade in global markets
Stock Market News: Sensex lost nearly 400 points in early trade in global markets

अल्ट्राटेक सीमेंट, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील, एशियन पेंट्स और रिलायंस में तेजी रही।

मुंबई : वैश्विक बाजारों में कमजोरी के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांकों में गिरावट आई। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 397.67 अंक गिरकर 60,921.84 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 108.4 अंक टूटकर 17,927.45 पर था। सेंसेक्स में नेस्ले, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, विप्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक गिरने वाले प्रमुख शेयर थे।

दूसरी ओर अल्ट्राटेक सीमेंट, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील, एशियन पेंट्स और रिलायंस में तेजी रही।

अन्य एशियाई बाजारों में जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग और चीन गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुए थे।. इससे पहले बृहस्पतिवार को सेंसेक्स 44.42 अंक या 0.07 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 61,319.51 पर बंद हुआ था। निफ्टी 20 अंक या 0.11 प्रतिशत बढ़कर 18,035.85 अंक पर बंद हुआ।. अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.78 प्रतिशत गिरकर 84.48 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM