'रूस समेत सभी देशों के साथ ऊर्जा में व्यापक संपर्क चाहता है भारत' : पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री

खबरे |

खबरे |

'रूस समेत सभी देशों के साथ ऊर्जा में व्यापक संपर्क चाहता है भारत' : पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री
Published : Dec 17, 2022, 12:18 pm IST
Updated : Dec 17, 2022, 12:18 pm IST
SHARE ARTICLE
 Petroleum and Natural Gas Minister Hardeep Singh Puri
Petroleum and Natural Gas Minister Hardeep Singh Puri

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि भारत ऊर्जा क्षेत्र में रूस समेत सभी देशों के साथ अधिक व्यापक एवं सघन संपर्क चाहता है।

बेंगलुरु : पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को कहा कि भारत ऊर्जा क्षेत्र में रूस समेत सभी देशों के साथ अधिक व्यापक एवं सघन संपर्क चाहता है।

पुरी ने यहां संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा कि पिछले कुछ समय में रूस भारत को तेल का प्रमुख आपूर्तिकर्ता बन चुका है। उन्होंने कहा, "ऊर्जा में रूस के साथ हमारा सहयोग बहुत व्यापक है। अगर मैं गलत न हूं तो भारतीय क्षेत्र में रूस का निवेश करीब 13 अरब डॉलर है जबकि हमारी कंपनियों ने रूस में करीब 16 अरब डॉलर निवेश किया हुआ है।"

पुरी ने यह टिप्पणी दिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन के बीच ऊर्जा सहयोग समेत कई द्विपक्षीय मसलों पर हुई टेलीफोन पर बातचीत के संदर्भ में की। हालांकि उन्होंने इस बातचीत के दौरान उठे बिंदुओं पर अपनी अनभिज्ञता जाहिर की।

पुरी ने कहा कि भारत की सार्वजनिक कंपनी ओवीएल ने कई साल पहले रूस के सखालिन में एक तेल ब्लॉक खरीदा था। उन्होंने कहा, "मार्च 2022 तक भारत रूस से बहुत सीमित मात्रा में तेल खरीदा करता था लेकिन भारत को तेल आपूर्ति के मामले में संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, इराक और कुवैत के साथ अब रूस भी प्रमुख देश बन चुका है।"

पेट्रोलियम मंत्री ने कहा, "ऊर्जा क्षेत्र में रूस समेत सभी देशों के साथ अधिक व्यापक एवं सघन संपर्क का मुझे इंतजार है।"

Location: India, Karnataka, Bengaluru

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM