अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे गिरकर 82.05 पर खुला

खबरे |

खबरे |

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे गिरकर 82.05 पर खुला
Published : Jul 21, 2023, 12:24 pm IST
Updated : Jul 21, 2023, 12:24 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

रुपया बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले 81.93 पर बंद हुआ था।

मुंबई : घरेलू शेयर बाजारों में नकारात्मक रुख और कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे गिरकर 82.05 पर आ गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.03 पर खुला, और फिर 82.05 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 12 पैसे की गिरावट को दर्शाता है। रुपया बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले 81.93 पर बंद हुआ था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत गिरकर 100.78 पर आ गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.78 प्रतिशत बढ़कर 80.26 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 3,370.90 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM