शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी

खबरे |

खबरे |

शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी
Published : Aug 21, 2023, 10:55 am IST
Updated : Aug 21, 2023, 10:55 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

दूसरी ओर महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, हिंदुस्तान यूनिलीवर और बजाज फिनसर्व में गिरावट देखी गई।

मुंबई: एशियाई बाजारों में मिश्रित रुख के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी हुई। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 145.44 अंक चढ़कर 65,094.10 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 45.05 अंक बढ़कर 19,355.20 पर रहा। सेंसेक्स के शेयरों में पावर ग्रिड, एनटीपीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, विप्रो, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील और टाटा मोटर्स में बढ़त हुई।

दूसरी ओर महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, हिंदुस्तान यूनिलीवर और बजाज फिनसर्व में गिरावट देखी गई। अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की फायदे में रहे, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को मिश्रित रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.81 प्रतिशत बढ़त के साथ 85.47 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM