बॉन्ड निर्गम के लिए बोली 4 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक एनएसई के इलेक्ट्रॉनिक बुक प्रोवाइडर (EBP) प्लेटफॉर्म पर आयोजित की जाएगी।
Bank of Baroda: सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक ऑफ बड़ौदा हरित अवसंरचना बॉन्ड जारी करके 10,000 करोड़ रुपए तक जुटाने की योजना बना रहा है। बाजार सूत्रों के अनुसार, आधार निर्गम का आकार 5,000 करोड़ रुपए रखा गया है, लेकिन अधिक बोली आने की स्थिति में 5,000 करोड़ रुपए तक अतिरिक्त बोली लगाने (ग्रीन शू विकल्प) की सुविधा होगी, जिससे कुल निर्गम आकार 10,000 करोड़ रुपए तक पहुंच सकता है।
इन बॉन्ड की अवधि सात वर्ष की होगी और ये 5 मार्च 2033 को परिपक्व होंगे। भुगतान और आवंटन की तिथि 5 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।
बॉन्ड निर्गम के लिए बोली 4 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक एनएसई के इलेक्ट्रॉनिक बुक प्रोवाइडर (EBP) प्लेटफॉर्म पर आयोजित की जाएगी।
बॉन्ड पर वार्षिक ब्याज का भुगतान किया जाएगा और इन्हें बंद बोली प्रक्रिया के तहत समान प्रतिफल (समान यील्ड) आधार पर आवंटित किया जाएगा। आवेदन की न्यूनतम राशि एक लाख रुपये होगी, और इसके बाद बोली एक लाख रुपये के गुणकों में लगाई जा सकेगी।
(For more news apart from Bank of Baroda to raise up to ₹10,000 cr via green infra bonds on March 4 news in hindi,stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)