वैश्विक बाजारों में कमजोरी के बीच शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी में गिरावट

खबरे |

खबरे |

वैश्विक बाजारों में कमजोरी के बीच शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी में गिरावट
Published : Dec 29, 2022, 2:34 pm IST
Updated : Dec 29, 2022, 2:34 pm IST
SHARE ARTICLE
Sensex, Nifty fall in early trade amid weakness in global markets
Sensex, Nifty fall in early trade amid weakness in global markets

सेंसेक्स में टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, मारुति और HDFC के साथ कई और कंपनी गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

मुंबई : वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख और विदेशी पूंजी की निकासी जारी रहने के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट हुई। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 383.19 अंक गिरकर 60,527.09 अंक पर आ गया। व्यापक एनएसई निफ्टी 110.7 अंक टूटकर 18,011.80 अंक पर था।

सेंसेक्स में टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, हिंदुस्तान यूनिलीवर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति और एचडीएफसी गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर, टाटा स्टील और भारती एयरटेल में बढ़त हुई।

अन्य एशियाई बाजारों में सियोल, तोक्यो, शंघाई और हांगकांग के बाजारों में गिरावट थी। अमेरिकी बाजार भी बुधवार को नुकसान में बंद हुए थे। पिछले कारोबारी सत्र में, बुधवार को बीएसई का तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 17.15 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,910.28 अंक पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 9.80 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 18,122.50 अंक पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.31 फीसदी की गिरावट के साथ 83 डॉलर प्रति बैरल पर था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रुप से 872.59 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM