Strawberry Good for Health: स्ट्रॉबेरी का सेवन, वजन करेगा कम, सेहत भी होगी बेहतर
Strawberry Good for Health: स्ट्रॉबेरी का सेवन, वजन करेगा कम, सेहत भी होगी बेहतर
Published : Mar 9, 2024, 1:42 pm IST
Updated : Mar 9, 2024, 1:42 pm IST
SHARE ARTICLE
strawberries will reduce weight, improve health also news in hindi
strawberries will reduce weight, improve health also news in hindi

स्ट्रॉबेरी में लो कैलोरी और भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जिससे काफी देर तक पेट भरा होने का अहसास होता है।

Strawberry Good for Health news in hindi: स्ट्रॉबेरी दुनिया में सबसे लोकप्रिय बेरी फलों में से एक है। इस फल की 10 से अधिक प्रजातियां हैं जो स्वाद, आकार और बनावट में भिन्न होती है, लेकिन लाल रंग की स्ट्रॉबेरी को लोग सबसे ज्यादा पसंद करते है।

स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी, फोलेट, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो वजन कम करने में सहायक हैं। स्ट्रॉबेरी दिखने में भले ही छोटा सा फल लगे, लेकिन यह पौष्टिकता से भरपूर होता है। जो की हमारे शरीर को कई तरह के पोषक तत्व देता है।

स्ट्रॉबेरी में लो कैलोरी और भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जिससे काफी देर तक पेट भरा होने का अहसास होता है। इसके सेवन से वजन घटाने में मदद मिलती है।

स्ट्रॉबेरी में मौजूद मैग्नीशियम हड्डियों को मजबूत बनाता है। स्ट्रॉबेरी में पोटैशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो रक्तचाप को नियंत्रित कर स्ट्रोक के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

वहीं स्ट्रॉबेरी खाने से चेहरे की रंगत में भी चार चांद लग जाते है, वहीं त्वचा को मुहासों से मुक्त और चमकदार बनाएं रखने के लिए स्ट्रॉबेरी बहुत फायदेमंद है। स्ट्रॉबेरी में फाइबर, फ्लेवोनोइड्स और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। इसके सेवन से दिल की बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।

इसमें मौजूद विटामिन-सी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार करता है। स्ट्रॉबेरी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है और इसके सेवन से फ्री रेडिकल्स की मात्रा नियंत्रित रहती है, जिससे कैंसर जैसी बीमारियों से बचने में मदद मिलती है। वहीं स्ट्रॉबेरी में पाया जाने वाला फ्लेवोनोइड्स रक्त में ग्लूकोज की वृद्धि को रोकता है और इसके सही स्तर को बनाए रखता है। ऐसे में स्ट्रॉबेरी के खाने से कई तरह के फायदे तो होते ही है। वहीं स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहता है।

(For more news apart from strawberries will reduce weight, improve health also News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM