घर में रखा गुणों से भरपूर यह मसाला पेट दर्द और गैस की समस्या को करता है दूर

खबरे |

खबरे |

घर में रखा गुणों से भरपूर यह मसाला पेट दर्द और गैस की समस्या को करता है दूर
Published : Sep 9, 2023, 10:56 am IST
Updated : Sep 9, 2023, 10:56 am IST
SHARE ARTICLE
Ajwain For Stomach
Ajwain For Stomach

अगर आप पेट दर्द से राहत चाहते हैं तो अजवाइन चबा सकते हैं.

अजवाइन गुणों से भरपबर आक ऐसा मसाला है जिसका लंबे समय से किया रहा है। इसका उपयोग ज्यादातर सब्जियां, दालें, सूप या चाय पकाने में किया जाता है। अजवाइन स्वाद बढ़ाती है और सेहत का साथी है. बता दें कि यह पेट की समस्याओं के लिए एक बेहतरीन उपाय माना जाता है। अजवाइन में एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं, जो पाचन संबंधी समस्याओं से राहत दिलाते हैं।

अजवाइन का सेवन करने से पेट दर्द और गैस की समस्या से तुरंत राहत मिलती है। यह एसिडिटी, कब्ज और अपच से भी राहत दिलाता है। 

तो चलिए जानते हैं कि  पेट की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए कैसे करें अजवाइन का सेवन...

अगर आप पेट दर्द से राहत चाहते हैं तो अजवाइन चबा सकते हैं. इससे पेट की गैस निकल जाती है और पेट फूलने की समस्या से राहत मिलती है। सुबह खाली पेट एक चम्मच अजवाइन खाने से पाचन  बेहतर होती है।

पेट संबंधी समस्याओं से राहत पाने के लिए अजवाइन की चाय फायदेमंद हो सकती है। इसके लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवाइन डालकर उबालें और जब पानी आधा रह जाए तो इसे छानकर पी लें। इससे पेट दर्द और गैस की समस्या से तुरंत राहत मिलती है।

अजवाइन और अदरक दोनों ही पोषक तत्वों का खजाना हैं। अदरक में सूजन-रोधी और एनाल्जेसिक गुण होते हैं। पेट दर्द में अजवाइन और अदरक का काढ़ा पीना बहुत फायदेमंद होता है। इसके लिए  एक बर्तन में एक गिलास पानी उबालें, इसमें एक चम्मच अजवाइन और एक टुकड़ा अदरक का डालकर अच्छी तरह उबाल लें. इसके बाद इसे छानकर पी लें।

पेट दर्द होने पर सुबह-शाम अजवाइन और हींग का सेवन करें। एक चम्मच अजवाइन में एक चुटकी हींग मिलाकर पीने से पाचन क्रिया बेहतर होती है और पेट की समस्याओं से राहत मिलती है।
 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM