Health News: दर्द और सूजन के लिए गिलोय जूस

खबरे |

खबरे |

Health News: दर्द और सूजन के लिए गिलोय जूस
Published : Nov 15, 2024, 9:18 pm IST
Updated : Nov 15, 2024, 9:18 pm IST
SHARE ARTICLE
Giloy juice for pain and swelling news in hindi
Giloy juice for pain and swelling news in hindi

गिलोय में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

Health News In Hindi: गिलोय में एंटीऑक्सिडेंट, एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटीमाइक्रोबियल और इम्यूनोमॉड्यूलेटरी जैसे अनेक औषधीय गुण होते हैं, जो कई स्वास्थ्य समस्याओं में लाभ पहुंचाते हैं। प्रतिदिन गिलोय का जूस पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और आप संक्रमण से सुरक्षित रहते हैं।

गिलोय में एंटीपायरेटिक और एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं, जो बुखार और सर्दी को ठीक करने में मदद करते हैं। गिलोय में पाए जाने वाले गुण पाचन तंत्र को स्वस्थ रखकर कब्ज, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाते हैं।

गिलोय में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। गिलोय का इस्तेमाल त्वचा रोगों, जैसे कि एक्जिमा और सोरायसिस के इलाज में भी किया जाता है।

गिलोय का जूस तनाव और चिंता को कम करता है और नींद की गुणवत्ता में भी सुधार करता है। यह जूस रक्तचाप को नियंत्रित करने और दिल की बीमारियों के जाखिम को कम करने में मदद करता है। इसको बनाने के लिए गिलोय की ताजी पत्तियों को एक पैन में पानी डालकर उबाल लें। जब पानी आधा रह जाए तो ठंडा होने के बाद उसे छानकर पी लें।

गिलोय के जूस का अधिक सेवन नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए इसके सेवन से पहले आयुर्वेद चिकित्सक से सही मात्रा के बारे में जरूर पूछें। अगर एलर्जी है तो इसके सेवन से बचें।

(For more news apart from Giloy juice for pain and swelling News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM