
जिससे पेट में गैस और पेट फूलने की समस्या हो सकती है।
Health News In Hindi: कई बार दैनिक जीवन की कुछ आदतें पेट फूलने (ब्लोटिंग) के लिए जिम्मेदार होती हैं, जिनको बदलने से ही राहत मिलती है। रात्रि भोजन के बाद कई लोगों को पेट फूलने (ब्लोटिंग) की समस्या हो जाती है। लोग इसे आम समस्या मानकर नजरअंदाज कर देते हैं। सही जानकारी और आदतों को अपनाकर पेट फूलने की समस्या से बचा जा सकता है। रात के समय भारी, ऑयली और मसालेदार भोजन पचने में ज्यादा समय लेता है।
जिससे पेट में गैस और पेट फूलने की समस्या हो सकती है। भोजन करते समय जल्दबाजी में खाना खाने से पेट में ज्यादा हवा चली जाती है, जिससे पेट फूलने की समस्या हो सकती है। खाना खाने के तुरंत बाद लेट जाने से पाचन तंत्र पर अधिक दबाव पड़ता है, जिससे खाना सही से पच नहीं पाता और गैस की समस्या हो जाती है। नमक शरीर में पानी को रोककर पेट फूलने (ब्लोटिंग) का कारण बन सकता है।
इसलिए नमक का कम सेवन करें। अगर आपका पाचन तंत्र कमजोर है तो रात का खाना पचने में मुश्किल हो सकती है। इसलिए ऐसे आहार का सेवन करें, जो पचने में आसान हो। आप दलिया या खिचड़ी का सेवन करें। सोडा और कोल्ड ड्रिंक पेट में गैस बढ़ा सकती है, जिससे ब्लोटिंग होती है। सोने से पहले इनका सेवन बिल्कुल न करें।
(For More News Apart From Why does the stomach bloat after eating? Health News In Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi)