टोयोटा किर्लोस्कर के वाइस चेयरमैन विक्रम एस किर्लोस्कर का निधन

खबरे |

खबरे |

टोयोटा किर्लोस्कर के वाइस चेयरमैन विक्रम एस किर्लोस्कर का निधन
Published : Nov 30, 2022, 10:10 am IST
Updated : Nov 30, 2022, 10:10 am IST
SHARE ARTICLE
Toyota Kirloskar Vice Chairman Vikram S Kirloskar passed away
Toyota Kirloskar Vice Chairman Vikram S Kirloskar passed away

कंपनी ने बताया कि उन्हें बुधवार दोपहर एक बजे बेंगलुरु के हेब्बल शवदाहगृह में अंतिम श्रद्धांजलि दी जा सकती है।

 New Delhi :  टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वाइस चेयरमैन विक्रम एस किर्लोस्कर का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। वह 64 वर्ष के थे। मोटर वाहन निर्माता कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘हमें टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वाइस चेयरमैन विक्रम एस किर्लोस्कर के 29 नवंबर 2022 को असामयिक निधन की सूचना देते हुए अत्यंत दुख हो रहा है। दुख की इस घड़ी में हम सभी से अनुरोध करते हैं कि दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें।’’

कंपनी ने बताया कि उन्हें बुधवार दोपहर एक बजे बेंगलुरु के हेब्बल शवदाहगृह में अंतिम श्रद्धांजलि दी जा सकती है।

कई तरह के वाहनों की बिक्री करने वाली टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) जापान की ऑटो क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टोयोटा मोटर और किर्लोस्कर ग्रुप का संयुक्त उद्यम है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM