शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे टूटकर 82.78 पर

खबरे |

खबरे |

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे टूटकर 82.78 पर
Published : Feb 17, 2023, 10:48 am IST
Updated : Feb 17, 2023, 10:48 am IST
SHARE ARTICLE
Rupee falls 8 paise to 82.78 against US dollar in early trade
Rupee falls 8 paise to 82.78 against US dollar in early trade

रुपया गुरूवार को डॉलर के मुकाबले 82.70 पर बंद हुआ था।

मुंबई : अमेरिकी मुद्रा में मजबूती और घरेलू शेयर बाजारों में सुस्ती के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे गिरकर 82.78 के स्तर पर आ गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर 82.77 पर खुला। बाद के कारोबार में यह 82.78 के स्तर पर आ गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले आठ पैसे कम है।

रुपया गुरूवार को डॉलर के मुकाबले 82.70 पर बंद हुआ था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.40 प्रतिशत बढ़कर 104.27 पर पहुंच गया। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.79 प्रतिशत गिरकर 84.47 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 1,570.62 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM