आज का इतिहास: आज ही के दिन भारत की पहली जंबो ट्रेन को रवाना किया गया था

खबरे |

खबरे |

आज का इतिहास: आज ही के दिन भारत की पहली जंबो ट्रेन को रवाना किया गया था
Published : Jan 29, 2023, 1:27 pm IST
Updated : Jan 29, 2023, 1:27 pm IST
SHARE ARTICLE
Today in History: India's first jumbo train was flagged off on this day
Today in History: India's first jumbo train was flagged off on this day

देश-दुनिया के इतिहास में 29 जनवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:- .

New Delhi: देश-दुनिया में 29 जनवरी का दिन कई महत्वपूर्ण घटनाओं के साथ इतिहास के पन्नों में दर्ज है। इस दिन भारत की पहली जंबो ट्रेन (दो इंजन वाली) तमिलनाडु एक्सप्रेस को नयी दिल्ली से हरी झंडी दिखाकर मद्रास (अब चेन्नई) के लिए रवाना किया गया था। इसी दिन भारत दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों के संगठन (आसियान) का क्षेत्रीय सहयोगी बना था। .

देश-दुनिया के इतिहास में 29 जनवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:- .

1528 : भारत में मुगल साम्राज्य के संस्थापक बाबर ने मेवाड़ के राजा राणा सांगा को पराजित कर चंदेरी के किले पर कब्जा जमाया।

1916 : प्रथम विश्व युद्ध में जर्मनी ने फ्रांस पर पहली बार हमला किया। 1939 : रामकृष्ण मिशन इंस्टीट्यूट ऑफ कल्चर की स्थापना।

1942 : जर्मनी और इटली के सैनिकों ने लीबिया के बेनगाजी पर कब्जा किया।

1949 : ब्रिटेन ने इज़राइल को मान्यता दी।

1970 : निशानेबाज़ी में ओलंपिक पदक विजेता कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर का जन्म।

1979 : भारत की पहली जंबो ट्रेन (दो इंजन वाली) तमिलनाडु एक्सप्रेस को नयी दिल्ली स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर मद्रास (अब चेन्नई) के लिए रवाना किया गया।

1989 : सीरिया और ईरान ने लेबनान में संघर्ष रोकने के लिए समझौता किया।

1992 : भारत आसियान का क्षेत्रीय सहयोगी बना।

1994 : भारत सरकार ने 'एयर कार्पोरेशन एक्ट' 1953 को रद्द किया। 1996 : फ्रांस के राष्ट्रपति जॉक शिराक ने भविष्य में देश में परमाणु परीक्षण पर रोक लगाने की घोषणा की।

2007 : बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने लंदन के चैनल-4 का मशहूर रियालिटी शो 'बिग ब्रदर' जीता।

2010 : भारत और रूस की संयुक्त परियोजना के तहत बनाए जा रहे पाँचवीं पीढ़ी के युद्धक विमान ने रूस के सुदूर पूर्वी हिस्से में पहली बार सफलतापूर्वक परीक्षण उड़ान भरी। 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM