मारपीट के बाद क‍िशोर की मौत, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

खबरे |

खबरे |

मारपीट के बाद क‍िशोर की मौत, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Published : Apr 6, 2023, 5:58 pm IST
Updated : Apr 6, 2023, 5:58 pm IST
SHARE ARTICLE
Teenager dies after fight, case registered against four people
Teenager dies after fight, case registered against four people

पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।

जयपुर : राजस्थान के पाली जिले में 15 साल के एक क‍िशोर से कुछ लोगों ने कथित रूप से मारपीट की जिसके बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि घटना के सिलसिले में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना पाली ज‍िले के बाली थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात की है। उन्होंने बताया कि मृतक करण के परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी के घर पर पत्थराव किया और उन्‍हें तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की।

थानाधिकारी देवेन्द्र सिंह देवड़ा ने बताया कि आदिवासी इलाके में गणगौर के मेले में डांस को लेकर करण गरासिया (15) का गांव के ही चार युवकों के साथ विवाद हो गया था, जिसके बाद उन्होंने किशोर की पिटाई कर दी। उन्होंने बताया कि करण की कल रात मृत्यु हो गई।. उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।

देवड़ा ने बताया कि इस संबंध में मृतक के परिजनों ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की हत्या (302) सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Location: India, Rajasthan, Jaipur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM