गहलोत का दावा : हमने चार साल में एक से बढ़कर एक काम किए हैं, कोई कमी नहीं रखी

खबरे |

खबरे |

गहलोत का दावा : हमने चार साल में एक से बढ़कर एक काम किए हैं, कोई कमी नहीं रखी
Published : Dec 17, 2022, 1:30 pm IST
Updated : Dec 17, 2022, 1:30 pm IST
SHARE ARTICLE
Gehlot claims: We have done more than one thing in four years, there is no shortage
Gehlot claims: We have done more than one thing in four years, there is no shortage

गहलोत ने कहा कि चार साल में जनता में सरकार के खिलाफ कोई माहौल नहीं है। हमारी सरकार ने अपने चार साल के कार्यकाल में काम में कोई कमी नहीं रखी .

जयपुर : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार ने अपने चार साल के कार्यकाल में काम में कोई कमी नहीं रखी और एक से बढ़कर एक काम किए। गहलोत ने राज्य सरकार के चार साल पूरे होने पर यहां जवाहर कला केंद्र में राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

उन्होंने अपनी महत्वाकांक्षी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने अपने अब तक के कार्यकाल में एक से बढ़कर एक काम किए और कोई कमी नहीं रखी। उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकार ने अपनी योजनाओं में हर परिवार, हर वर्ग का ध्यान रखा है।’’

गहलोत ने कहा कि चार साल में जनता में सरकार के खिलाफ कोई माहौल नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘यह पहला मौका है कि चार साल के कार्यकाल के बाद भी राज्य सरकार के खिलाफ कोई माहौल नहीं है। इससे बड़ी उपलब्धि क्या होगी राज्य सरकार की।’’ उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पारदर्शी एवं संवेदनशील प्रशासन पर जोर दिया है। राज्य में कानून का राज है और कानून व्यवस्था की स्थिति अच्छी है।

Location: India, Rajasthan, Jaipur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM