‘भारत जोड़ो यात्रा’ : एक दिन के विश्राम के बाद दौसा से फिर से शुरू हुई यात्रा

खबरे |

खबरे |

‘भारत जोड़ो यात्रा’ : एक दिन के विश्राम के बाद दौसा से फिर से शुरू हुई यात्रा
Published : Dec 18, 2022, 12:27 pm IST
Updated : Dec 18, 2022, 12:27 pm IST
SHARE ARTICLE
'Bharat Jodo Yatra': Yatra resumed from Dausa after a day's rest
'Bharat Jodo Yatra': Yatra resumed from Dausa after a day's rest

यात्रा’ 24 दिसंबर को दिल्ली में पहुंचेगी और लगभग 8 दिनों के विश्राम के बाद उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब से गुजरते हुए जम्मू-कश्मीर की ओर बढ़ेगी।

दौसा (राजस्थान) :  राहुल गांधी के नेतृत्व वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ एक दिन के विश्राम के बाद रविवार को दौसा से फिर से शुरू हुई। इस दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और वरिष्ठ नेता सचिन पायलट भी राहुल के साथ नजर आए। यात्रा दौसा के कालाखो से सुबह करीब आठ बजे शुरू हुई। इसका स्वागत करने के लिए लोग सुबह से ही कतारों में खड़े दिखे।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी सोमवार को अलवर में एक रैली को संबोधित करेंगे।

कन्याकुमारी में सात सितंबर को शुरू हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा’ अब तक आठ राज्यों-तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान से गुजर चुकी है। शुक्रवार को यात्रा के 100 दिन पूरे हो गए थे।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ 24 दिसंबर को दिल्ली में प्रवेश करेगी और लगभग आठ दिनों के विश्राम के बाद उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब से गुजरते हुए अंत में जम्मू-कश्मीर की ओर बढ़ेगी। इसमें पूजा भट्ट, रिया सेन, सुशांत सिंह, स्वरा भास्कर, रश्मि देसाई, आकांक्षा पुरी और अमोल पालेकर जैसी फिल्मी और टीवी हस्तियों के साथ-साथ समाज के कई वर्गों के लोगों की भागीदारी देखी गई है।

शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की सुप्रिया सुले, पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल एल रामदास, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन सहित कई दिग्गज अलग-अलग मौकों पर इस पदयात्रा में शामिल हो चुके हैं।

Location: India, Rajasthan, Jaipur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM