26/11 मुंबई हमले की 17वीं बरसी: राष्ट्रपति मुर्मू, अमित शाह, सीएम योगी समेत कई नेताओं ने शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

खबरे |

खबरे |

26/11 मुंबई हमले की 17वीं बरसी: राष्ट्रपति मुर्मू, अमित शाह, सीएम योगी समेत कई नेताओं ने शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि
Published : Nov 26, 2025, 12:23 pm IST
Updated : Nov 26, 2025, 12:23 pm IST
SHARE ARTICLE
President Murmu, Amit Shah, CM Yogi paid tribute to the martyrs of 26/11 Mumbai attack
President Murmu, Amit Shah, CM Yogi paid tribute to the martyrs of 26/11 Mumbai attack

26 नवंबर 2008 को पाकिस्तान से आए 10 आतंकवादियों ने मुंबई के कई हिस्सों में एक साथ हमला किया था।

Mumbai 26/11 Attack Anniversary: मुंबई 26/11 आतंकी हमले को 17 साल पूरे हो गए हैं। आज ही के दिन 17 साल पहले मुंबई में यह भयावह आतंकी हमला हुआ था। 26 नवंबर 2008 को पाकिस्तान से आए 10 आतंकवादियों ने मुंबई के कई हिस्सों में एक साथ हमला किया था। जिसमें सुरक्षाकर्मियों और विदेशियों समेत 166 लोग मारे गए थे और 300 से ज्यादा घायल हुए थे। (President Murmu, Amit Shah, CM Yogi paid tribute to the martyrs of 26/11 Mumbai attack news in hindi)

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने इस हमले में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

राष्ट्रपति ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट करते हुए लिखा, "26/11 मुंबई आतंकी हमलों की बरसी पर मैं उन बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं, जिन्होंने हमारे देशवासियों की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। देश उनके सर्वोच्च बलिदान को आभारपूर्वक याद करता है। आइए, हम सभी आतंकवाद के खिलाफ लड़ने का अपना संकल्प फिर से मजबूत करें और एक मजबूत, सुरक्षित और खुशहाल भारत बनाने के उद्देश्य से प्रगति की राह पर साथ चलें।"

grth56uy

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आतंकी हमले की निंदा करते हुए 'एक्स' पर लिखा, "वर्ष 2008 में आज ही के दिन आतंकियों ने मुंबई पर कायरतापूर्ण हमला कर वीभत्स और अमानवीय कृत्य किया। मुंबई आतंकी हमलों का साहसपूर्वक सामना करते हुए अपनी जान देने वाले वीर जवानों को मैं नमन करता हूं और इस कायरतापूर्ण हमले में शहीद हुए सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।"

शाह ने आतंकवाद के खिलाफ मोदी सरकार के रुख को स्पष्ट करते हुए लिखा, "आतंकवाद केवल किसी एक देश का नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए एक बड़ा अभिशाप है। मोदी सरकार की आतंक के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति स्पष्ट है, जिसे पूरा विश्व सराह रहा है और भारत के आतंक विरोधी अभियानों को व्यापक समर्थन मिल रहा है।"

सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके कहा "मुंबई में 26/11 के कायरतापूर्ण आतंकी हमले में बलिदान हुए सभी निर्दोष नागरिकों और वीर सुरक्षाकर्मियों को विनम्र श्रद्धांजलि!राष्ट्र उनके बलिदान को कभी नहीं भूलेगा।‘नया भारत’ आतंक के हर रूप के निर्मूलन हेतु एकजुट है।"

yjtu7

जेपी नड्डा ने लिखा, "26/11 के मुंबई आतंकी हमले में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी जवानों, पुलिसकर्मियों और नागरिकों को मैं भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। आतंकियों की इस कायरतापूर्ण हरकत के कारण कई निर्दोष लोग शहीद हुए। वहीं, हमारे वीर जवानों और सुरक्षाकर्मियों ने अद्भुत साहस और पराक्रम का परिचय देते हुए आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। अपने अमर सपूतों के बलिदान के प्रति राष्ट्र हमेशा ऋणी रहेगा। पीएम मोदी के नेतृत्व में आज भारत आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस नीति’ के साथ एकजुट और मजबूत खड़ा है।"

uuu

यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी इस भयावह आतंकी हमले की बरसी पर शहीदों को श्रद्धाजंलि देते हुए कहा "26/11 के मुंबई आतंकी हमले में शहीद भारत माता के वीर सपूतों एवं निर्दोष नागरिकों को विनम्र श्रद्धांजलि!मातृभूमि की सेवा में अमर वीरों का सर्वोच्च बलिदान सदैव राष्ट्र की स्मृतियों में अमर रहेगा।"

(For more news apart from President Murmu, Amit Shah, CM Yogi paid tribute to the martyrs of 26/11 Mumbai attack news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM