सुल्तान हैथम ने PM मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ से नवाज़ा, भारत-ओमान के बीच फ्री ट्रेड डील समझौते पर हस्ताक्षर

खबरे |

खबरे |

सुल्तान हैथम ने PM मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ से नवाज़ा, भारत-ओमान के बीच फ्री ट्रेड डील समझौते पर हस्ताक्षर
Published : Dec 18, 2025, 7:35 pm IST
Updated : Dec 18, 2025, 7:35 pm IST
SHARE ARTICLE
PM conferred with the Order of Oman
PM conferred with the Order of Oman

पीएम मोदी गुरुवार को ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक से मिलने पहुंचे।

PM Modi Oman Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ओमान का दूसरा सर्वोच्च सम्मान मिला है। उन्हें सुल्तान हैथम बिन तारिक ने ऑर्डर ऑफ ओमान से सम्मानित किया है। इससे पहले दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई, जिसमें भारत और ओमान के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते से भारत के टेक्सटाइल, फुटवियर, ऑटोमोबाइल, जेम्स एंड ज्वैलरी, रिन्यूएबल एनर्जी और ऑटो कंपोनेंट्स जैसे क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। इस समझौते को लेकर बातचीत नवंबर 2023 में शुरू हुई थी।

tgrs5g

इससे पहले प्रधानमंत्री ने कहा था कि भारत और ओमान के बीच प्रस्तावित व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (CEPA) आने वाले कई दशकों तक दोनों देशों के संबंधों की दिशा तय करेगा। उन्होंने इसे दोनों देशों के साझा भविष्य का रोडमैप बताया।

erfg

मोदी ने बिजनेस समिट को संबोधित किया

मस्कट में आयोजित भारत–ओमान बिजनेस समिट को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों देशों के मजबूत रिश्तों की सराहना की। उन्होंने स्टार्टअप्स से भारत में निवेश करने, नए प्रयोग करने और भारत–ओमान के साथ मिलकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा"आज हम एक ऐसा ऐतिहासिक फैसला ले रहे हैं, जिसकी गूंज आने वाले कई दशकों तक सुनाई देगी। व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता यानी सीईपीए 21वीं सदी में हमें नया भरोसा और नई ऊर्जा देगा। यह हमारे साझा भविष्य का खाका है। इससे हमारे व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, निवेश को नया आत्मविश्वास मिलेगा और हर क्षेत्र में नए अवसरों के दरवाजे खुलेंगे।"

'ओमान से दोस्ती नहीं बदलेगी'- PM मोदी

ओमान पहुंचे पीएम मोदी ने गुरुवार को कहा कि कितने भी मौसम बदल जाएं लेकिन भारत से उनकी दोस्ती नहीं बदलेगी। उन्होंने राजधानी मस्कट में भारतीय प्रवासियों को भी संबोधित किया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों की तारीफ करते हुए कहा कि वे जहां भी जाते हैं, वहां की विविधता की तारीफ करते हैं।

erwr

पीएम मोदी बुधवार शाम को ओमान की राजधानी मस्कट पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर ओमान के रक्षा मामलों के उप प्रधानमंत्री सैयद शिहाब बिन तारिक अल सईद ने मोदी का स्वागत किया। दोनों नेताओं ने औपचारिक बातचीत भी की। रात में सईद ने पीएम मोदी के लिए डिनर भी रखा।

(For more news apart from PM conferred with the Order of Oman news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM