खबरे |

खबरे |

बिहार पुलिस सप्ताह-2026 के अवसर पर सामूहिक परेड-सह-वार्षिक पारितोषिक वितरण कार्यक्रम आयोजित
Published : Feb 24, 2026, 8:34 pm IST
Updated : Feb 24, 2026, 8:34 pm IST
SHARE ARTICLE
सामूहिक परेड-सह-वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह
सामूहिक परेड-सह-वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह

शामिल हुए मुख्यमंत्री

पटना (राकेश कुमार ) : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस- 5 स्थित मिथिलेश स्टेडियम में बिहार पुलिस सप्ताह-2026 के अवसर पर आयोजित सामूहिक परेड-सह-वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में शामिल हुए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रैतिक परेड (मार्च पास्ट) का निरीक्षण किया और सलामी ली। मुख्यमंत्री के समक्ष विशेष कार्य बल बिहार पटना, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (गोरखा वाहिनी), बिहार दंगा निरोधी वाहिनी, बिहार स्वाभिमान विशेष सशस्त्र बल, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस, महिला सासाराम सहित कुल 8 टुकड़ियों ने मार्च पास्ट किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट कार्य के लिये गया के वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक  अनिरूद्ध कुमार एवं स्व. बिश्वा उरांव की धर्मपत्नी को प्रशस्त्रि पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने पुलिस को सहयोग करने वाले आम नागरिकों को कर्तव्य निर्वहन एवं वीरता के लिये रोहतास जिले के मो. अख्तर अंसारी एवं श्री ओमप्रकाश पाण्डेय, बेगूसराय जिले के  अमित कुमार एवं  आनंद माधव मिश्रा, बगहा जिले के श्रीमती लक्ष्मी खत्री, पूर्वी चम्पारण जिले के  सुनील प्रसाद,  उतीम गद्दी एवं  रविन्द्र कुमार, मधुबनी जिले के  राजू कामत, दरभंगा जिले के डॉ. इकबाल हसन,  धीरज कुमार यादव एवं  अमन यादव को नागरिक प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने केन्द्र सरकार द्वारा विशिष्ट थाना के लिये दरभंगा नगर थाना को दिया गया प्रशस्ति पत्र संबंधित पुलिस पदाधिकारी को प्रदान किया। समारोह में मुख्यमंत्री का स्वागत पुलिस महानिदेशक  विनय कुमार ने पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंटकर किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री  सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव  दीपक कुमार, पुलिस महानिदेशक  विनय कुमार, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव  अरविंदकुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के सचिव  कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चन्द्रशेखर सिंह सहित अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी उपस्थित थे।

Tags: bihar

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

\'हमारा गांव बिकाऊ है\' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM