1 दिसंबर से शुरू होगा संसद का शीतकालीन सत्र;वोट चोरी, विदेश नीति औरअन्य मुद्दों पर विपक्ष करेगी सरकार को घेरने की कोशिश

खबरे |

खबरे |

1 दिसंबर से शुरू होगा संसद का शीतकालीन सत्र;वोट चोरी, विदेश नीति औरअन्य मुद्दों पर विपक्ष करेगी सरकार को घेरने की कोशिश
Published : Nov 8, 2025, 2:33 pm IST
Updated : Nov 8, 2025, 2:33 pm IST
SHARE ARTICLE
The winter session of Parliament will begin on December 1 news in hindi
The winter session of Parliament will begin on December 1 news in hindi

संसद का शीतकालीन सत्र अगले महीने से शुरू होने जा रहा है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इसकी घोषणा की है।

Parliament Winter Session 2025: संसद का शीतकालीन सत्र अगले महीने से शुरू होने जा रहा है। संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने इसकी घोषणा की है। उन्होंने बताया कि यह सत्र 1 दिसंबर से शुरू होकर 19 दिसंबर तक चलेगा। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 1-19 दिसंबर तक संसदीय सत्र के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। उन्होंने ने एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए कहा, "हम आशा करते हैं कि यह सत्र रचनात्मक और सार्थक साबित होगा, जो हमारे लोकतंत्र को मजबूत करेगा और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेगा।" (The winter session of Parliament will begin on December 1 news in hindi) 

आगामी शीतकालीन सत्र से पहले संसद का मानसून सत्र आयोजित किया गया था, जो 21 जुलाई से 21 अगस्त तक चला। इस दौरान संसद में कुल 21 बैठकें हुईं। हालांकि, विपक्ष के हंगामों के कारण राज्यसभा और लोकसभा दोनों में कोई विशेष फैसला नहीं लिया जा सका।

i67

मानसून सत्र के दौरान 2 दिन तक ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा हुई, जिसमें 130 से ज्यादा सासंदों ने हिस्सा लिया था। वहीं, लोकसभा में 14 बिल पेश किए गए थे, जिनमें से 12 बिल पास हुए थे। इसके अलावा राज्यसभा में 15 बिलों को मंजूरी मिली थी। इस लिस्ट में आयकर बिल 2025 भी शामिल था, जिसे सरकार ने वापस ले लिया था।

सत्र में हंगामे की संभावना

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद शुरू होने वाले संसद के इस शीतकालीन सत्र में भारी हंगामा होने की संभावना है। विपक्ष सरकार को वोट चोरी, महंगाई, बेरोजगारी और विदेश नीति जैसे मुद्दों पर घेरने की कोशिश करेगा। संभावना जताई जा रही है कि लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सदन में कथित वोट चोरी के मामले को उठाएंगे। राहुल गांधी के साथ अखिलेश यादव और अन्य विपक्षी नेता भी इस मुद्दे पर सदन में अपनी बात रख सकते हैं।

मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण को लेकर सत्र में सियासी बहस

उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात समेत 12 राज्यों में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)को लेकर भी विपक्ष सरकार को घेरने की कोशिश करेगा। पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी नेतृत्व वाली सरकार ने पहले ही अपना रुख स्पष्ट कर दिया है और टीएमसी इस SIR का तेज विरोध कर रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि इसका प्रभाव संसद के शीतकालीन सत्र में भी दिखाई देगा। टीएमसी के साथ-साथ सपा, कांग्रेस और आरजेडी भी SIR को लेकर सरकार से सवाल कर सकती हैं।

(For more news apart from The winter session of Parliament will begin on December 1 news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM