ये संविधान के अनुच्छेद 94(C) के तहत होगा।
Parliament Budget Session: विपक्ष लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पद से हटाने के लिए प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहा है और इसके लिए सदन के सदस्यों के हस्ताक्षर जुटाने की प्रक्रिया जारी है, सूत्रों ने जानकारी दी। (Opposition to move resolution to remove LS Speaker Om Birla news in hindi )
कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों का आरोप है कि लोकसभा स्पीकर ओम बिरला विपक्ष को सदन में अपनी बात पूरी तरह रखने का मौका नहीं दे रहे हैं। कांग्रेस का कहना है कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान विपक्षी नेता को नियमों का हवाला देकर पूरी तरह बोलने ही नहीं दिया गया। इसके अलावा विपक्ष इस बयान से भी नाराज है, जिसमें स्पीकर ने कहा था कि कुछ विपक्षी सांसद प्रधानमंत्री के आसन तक पहुंचकर कोई अप्रत्याशित घटना कर सकते हैं, इसलिए पीएम से सदन में न आने का आग्रह किया गया।
विवाद और बढ़ गया जब लोकसभा में हंगामे के बाद कांग्रेस सहित कुल आठ सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया। विपक्ष का कहना है कि यह कार्रवाई एकतरफा थी और सदन में सत्ता पक्ष को अधिक छूट दी गई। वहीं, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे द्वारा कुछ किताबों के हवाले से इंदिरा गांधी समेत कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्रियों पर टिप्पणी करने को लेकर भी विपक्ष ने आपत्ति जताई।
सूत्रों ने बताया कि इस संबंध में जल्द ही लोकसभा में एक वैधानिक प्रस्ताव लाया जा सकता है। विपक्ष प्रस्ताव लाने के लिए लोकसभा के 100 सदस्यों के हस्ताक्षर लेने का प्रयास कर रहा है।
सूत्रों ने बताया कि दोपहर दो बजे तक करीब 20 सांसदों ने प्रस्ताव संबंधी नोटिस पर हस्ताक्षर कर दिए थे तथा 100 सांसदों के हस्ताक्षर होने के बाद इसे लोकसभा सचिवालय को सौंपा जाएगा।
सूत्रों का कहना है कि इस नोटिस पर अधिक से अधिक विपक्षी दलों के सांसदों के हस्ताक्षर लेने का प्रयास किया जा रहा है। इस मामले पर तृणमलू कांग्रेस के रुख को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
सूत्रों ने बताया कि आज सुबह संसद परिसर में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कक्ष में हुई विपक्षी नेताओं की बैठक में, (लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ) अविश्वास प्रस्ताव लाने पर विचार किया गया।
अगर लोकसभा में स्पीकर को हटाने का प्रस्ताव पारित हो जाता है, तो वह तुरंत अपने पद से हट जाते हैं। हालांकि, वे लोकसभा के सदस्य बने रहते हैं. इसके बाद सदन नए स्पीकर के चुनाव की प्रक्रिया शुरू करता है।
(For more news apart from Opposition to move resolution to remove LS Speaker Om Birla news in hindi,stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)