Arvind Kejriwal News: पंजाब और दिल्ली में बीजेपी गिराना चाहती है AAP सरकार: अरविंद केजरीवाल

खबरे |

खबरे |

Arvind Kejriwal News: पंजाब और दिल्ली में बीजेपी गिराना चाहती है AAP सरकार: अरविंद केजरीवाल
Published : May 12, 2024, 3:17 pm IST
Updated : May 12, 2024, 3:17 pm IST
SHARE ARTICLE
AAP government wants to topple BJP in Punjab and Delhi news in hindi
AAP government wants to topple BJP in Punjab and Delhi news in hindi

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने यहां अपनी पार्टी के विधायकों को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी गिरफ्तारी के बाद आप और अधिक एकजुट हो गयी है।

Arvind Kejriwal News In Hindi: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दावा किया कि उनकी गिरफ्तारी के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पंजाब और दिल्ली में आप सरकार को गिराना चाहती थी, लेकिन उसका मकसद पूरा नहीं हो सका।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने यहां अपनी पार्टी के विधायकों को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी गिरफ्तारी के बाद आप और अधिक एकजुट हो गयी है। उन्होंने कहा कि मेरी गिरफ्तारी से पहले बीजेपी के लोग कह रहे थे कि वे पार्टी तोड़ देंगे और दिल्ली और पंजाब में हमारी सरकारें उखाड़ फेंकेंगे।

उन्होंने कहा कि उनकी रणनीति मुझे गिरफ्तार करने, पार्टी तोड़ने, दिल्ली और फिर पंजाब में सरकार गिराने की थी, लेकिन मेरी गिरफ्तारी के बाद उनकी रणनीति विफल हो गई। लेकिन आप सब टूटे नहीं हैं।'' गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को केजरीवाल को अंतरिम जमानत दे दी थी, जिन्हें दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था।

(For more news apart from AAP government wants to topple BJP in Punjab and Delhi news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM