Farmer protest: किसानों का दिल्ली कूच, नोएडा, गुरुग्राम और दिल्ली जाम, सड़क पर रेंग रहे वाहन
Farmer protest: किसानों का दिल्ली कूच, नोएडा, गुरुग्राम और दिल्ली जाम, सड़क पर रेंग रहे वाहन
Published : Feb 13, 2024, 1:21 pm IST
Updated : Feb 13, 2024, 1:21 pm IST
SHARE ARTICLE
Farmer protest: Huge jam on Noida, Gurugram and Delhi borders
Farmer protest: Huge jam on Noida, Gurugram and Delhi borders

एनसीआर के शहरों में लोगों को जाम की स्थिति से जूझना पड़ रहा है।

Farmer protest:एमएसपी पर कानून बनाने सहित कई मांगों को लेकर किसानों का दिल्ली कूच जारी है। वहीं इसका असर अब आम जन जीवन पर भी नजर आने लगा है। बता दें कि दिल्ली, गुरुग्राम और नोएडा सहित दिल्ली जाने वाले सभी रास्तों पर भारी जाम देखने को मिल रहा है। वहीं इस दौरान पहले ही प्रशासन ने जहां ट्रैफिक प्रतिबंधों के आदेश जारी किए थे। वहीं इसका असर अब सड़कों पर नजर आ रहा है। वहीं किसानों के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली-एनसीआर में लोगों को जाम की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। कई रास्तों पर वाहन रेंग-रेंग कर चलते नजर आ रहे हैं। तो कही पर लोग घंटों जाम में फंसे हुए है।

गौर हो की किसानों को दिल्ली में न पहुंचने देने के लिए जहां प्रशासन की और से कई रास्तों को डायवर्ट कर दिया गया है। वहीं दिल्ली की सीमाएं सील करने के बाद दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्ट होने के बाद लोगों को एक जगह से दूसरी जगह जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। जहां लोग घंटों जाम में फंसे हुए है। वहीं सड़कों पर वाहन रेंग रहे है। इस दौरान ट्रैफिक प्रतिबंधों के चलते दिल्ली, नोएडा, गाज़ियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद सहित एनसीआर के शहरों में लोगों को जाम की स्थिति से जूझना पड़ रहा है। वहीं वाहन चालक भी जाम से परेशान नजर आ रहे हैं।

खैर अभी तो किसानों का दिल्ली कूच शुरू हुआ है। जिसके बाद से ही लोगों को परेशानी हो रही है। ऐसे में अगर ये जारी रहा तो लोगों को परेशानी न हो इसको लेकर प्रशासन की और से क्या कुछ पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे ये देखना अहम होगा।

(For more news apart from Farmer Protest 2024: Delhi Chalo March, Huge jam on Noida, Gurugram and Delhi borders news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

Tags: delhi

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM