Priyanka Gandhi News: प्रियंका गांधी ने फिलिस्तीन के प्रति जताया अपना समर्थन
Priyanka Gandhi News: प्रियंका गांधी ने फिलिस्तीन के प्रति जताया अपना समर्थन
Published : Dec 16, 2024, 4:02 pm IST
Updated : Dec 16, 2024, 4:02 pm IST
SHARE ARTICLE
Priyanka Gandhi expressed her support towards Palestine news in hindi
Priyanka Gandhi expressed her support towards Palestine news in hindi

फिलिस्तीन लिखे बैग के साथ संसद पहुंचीं प्रियंका गांधी के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा

Priyanka Gandhi News In Hindi: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने खुलेआम फिलिस्तीन के प्रति अपना समर्थन जताया है। आज प्रियंका गांधी एक बैग लेकर संसद पहुंचीं, जिस पर फिलिस्तीन लिखा हुआ था. उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

फिलिस्तीन के लोगों के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को 'फिलिस्तीन' लिखा हुआ एक हैंडबैग लेकर संसद पहुंचीं। उन्होंने कई मौकों पर गाजा में इजरायल के सैन्य अभियान के खिलाफ आवाज उठाई है और फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता व्यक्त की है। उनके पास मौजूद हैंडबैग पर अंग्रेजी में 'फिलिस्तीन' लिखा हुआ था और साथ ही फिलिस्तीन से जुड़े कई प्रतीक भी थे।

इससे पहले प्रियंका ने हाल ही में फिलिस्तीन के राजदूत चार्ज डी अफेयर्स अबेद अलराजेग अबु जाजर से भी मुलाकात की थी। राजदूत ने कांग्रेस महासचिव को वायनाड से जीत पर बधाई भी दी। इस बीच फिलिस्तीन के समर्थन में प्रियंका गांधी ये बैग लेकर संसद पहुंचीं.

फिलिस्तीन लिखे बैग के साथ संसद पहुंचीं प्रियंका गांधी के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है, भाजपा का कहना है कि यह कांग्रेस द्वारा मुस्लिम वोटों को खुश करने का प्रतिबिंब है। कांग्रेस को सिर्फ मुस्लिम वोटों की चिंता है। केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि प्रियंका गांधी मुस्लिम वोटों को खुश करने के लिए फिलिस्तीन लिखा बैग लेकर आईं।

(For more news apart from Priyanka Gandhi expressed her support towards Palestine News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM