दिल्ली में हल्की बारिश के आसार, अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान

खबरे |

खबरे |

दिल्ली में हल्की बारिश के आसार, अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान
Published : Aug 21, 2023, 11:43 am IST
Updated : Aug 21, 2023, 11:43 am IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

New Delhi: राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को उमस भरा मौसम बरकरार रहने और हल्की बारिश होने के आसार हैं। शहर के प्रमुख मौसम स्टेशन सफदरजंग वेधशाला में सोमवार को सुबह न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में अगले दो दिन भी हल्की बारिश होने की संभावना है, लेकिन इससे तापमान पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा।

दिल्ली में पिछले चार महीनों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है और इस साल अब तक संचयी वर्षा 774 मिलीमीटर के वार्षिक कोटा के बराबर हो चुकी है। हालांकि, अगस्त में राष्ट्रीय राजधानी में बारिश में भारी कमी दर्ज की गई है और इस महीने में क्षेत्र में सामान्य से 85 प्रतिशत कम पानी बरसा है।.

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM