गायक हनी सिंह को गैंगस्टर गोल्डी बरार से मिली धमकी, दिल्ली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

खबरे |

खबरे |

गायक हनी सिंह को गैंगस्टर गोल्डी बरार से मिली धमकी, दिल्ली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
Published : Jun 22, 2023, 10:55 am IST
Updated : Jun 22, 2023, 10:55 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

मूसेवाला हत्याकांड में दायर आरोप पत्र के मुताबिक, बरार हत्या का ‘मास्टरमाइंड’ है।

New Delhi:  गायक हनी सिंह ने बुधवार को दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर आरोप लगाया कि उन्हें कनाडा में रहने वाले गैंगस्टर गोल्डी बरार से धमकियां मिली हैं। हनी सिंह ने कहा कि उन्हें यह धमकियां ‘वॉइस नोट’ (ऑडियो संदेश) और कॉल के माध्यम से दी गई हैं।

हनी ने पत्रकारों से कहा, “ मेरे कर्मचारियों और मुझे गोल्डी बरार के नाम से फोन कर धमकी दी गई है। मैंने दिल्ली के पुलिस आयुक्त से आग्रह किया है कि मुझे सुरक्षा प्रदान की जाए और मामले की जांच की जाए।” सिंह ने कहा, “ मुझे ज़िदंगी में पहली बार धमकी मिली है और मैं डरा हुआ हूं। हमें कुछ ‘वॉइस नोट’ भी मिले हैं। हमें ये धमकियां अंतरराष्ट्रीय नम्बर से आई हैं।”

सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बरार लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य है। उसने शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। मूसेवाला हत्याकांड में दायर आरोप पत्र के मुताबिक, बरार हत्या का ‘मास्टरमाइंड’ है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM