Himachal Pradesh: सोनिया गांधी ने वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण,CM सुक्खू और प्रियंका गांधी मौजूद

खबरे |

खबरे |

Himachal Pradesh: सोनिया गांधी ने वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण,CM सुक्खू और प्रियंका गांधी मौजूद
Published : Oct 13, 2025, 3:55 pm IST
Updated : Oct 13, 2025, 3:55 pm IST
SHARE ARTICLE
Sonia Gandhi unveiled the statue of Virbhadra Singh news in hindi
Sonia Gandhi unveiled the statue of Virbhadra Singh news in hindi

6 महीने का समय और 24 लाख की लागत से तैयार हुई प्रतिमा.

Shimla News: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण सोमवार को शिमला के रिज पर किया गया। इस अवसर पर सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण के लिए सोनिया गांधी ने सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी तोड़ते हुए शिमला का दौरा किया। (Sonia Gandhi unveiled the statue of Virbhadra Singh news in hindi)

ैीी3ीा3ी

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा भी विशेष तौर पर इस कार्यक्रम के लिए शिमला पहुंच गई हैं। प्रियंका वाड्रा रविवार सड़क मार्ग से शिमला पहुंची। जबकि सोनिया गांधी हवाई मार्ग से शिमला पहुंची। प्रियंका अपनी मां सोनिया गांधी के साथ शिमला के छराबड़ा स्थित अपने घर पर रुकी है।

ाूुू

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोनिया गांधी का शिमला पहुंचने पर स्वागत किया। कार्यक्रम में सचिन पायलट समेत कई नेता शामिल होंगे. वीरभद्र सिंह के राजनीतिक जीवन पर आधारित फोटो प्रदर्शनी भी लगाई गई है। मूर्तिकार राम सुतार ने 9 फीट ऊंची मूर्ति का प्रारूप तैयार किया है।

ह66ब

मुख्यमंत्री ने विक्रमादित्य को गले लगाया

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जैसे ही पहुंचे विक्रमादित्य ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उन्हें गले लगाया। विक्रमादित्य पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह के पुत्र हैं। 

ह6ब5ब

वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रदेशभर से सैकड़ों लोग शिमला पहुंचे हैं। इससे रिज पूरी तरह भर चुका है। इस वजह से रिज पर बैठने को लेकर बीच बीच में नोक-झोंक भी देखने को मिली। प्रदेशभर से लोग इस कार्यक्रम में भाग लेने आए। पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ लोग पहुंचे व नाटी डालते हुए कार्यक्रम में पहुंचे।

(For more news apart from Sonia Gandhi unveiled the statue of Virbhadra Singh news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM