खबरे |

खबरे |

डिक्टेटर हैं स्पीकर, विधानसभा में कर रहे लोकतंत्र की हत्या : परगट सिंह
Published : Mar 9, 2026, 6:06 pm IST
Updated : Mar 9, 2026, 6:06 pm IST
SHARE ARTICLE
परगट ने कहा- पंजाब की महिलाएं 1000 रुपए नहीं, अपने बच्चों की चाहती हैं सुरक्षा
परगट ने कहा- पंजाब की महिलाएं 1000 रुपए नहीं, अपने बच्चों की चाहती हैं सुरक्षा

भाजपा की राह चल रही आम आदमी पार्टी पंजाब में किसानों का कर रही नुकसान

चंडीगढ़ : पूर्व शिक्षा मंत्री और विधायक परगट सिंह ने विधानसभा में स्पीकर कुलतार सिंह संधवा के रवैये को डिक्टेटरशिप बताया। उन्होंने कहा कि वह किसी डिक्टेटर से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में विपक्ष पार्टियों को जीरोऑवर न देकर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। 
परगट सिंह ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी भाजपा की बी-टीम है और वह भाजपा के रास्ते पर चल रही है। भाजपा कभी भी किसानों की हितैशी नहीं रही है और अब आम आदमी पार्टी भी पंजाब में किसानों का नुकसान कर रही है। अपनी मांगों के लिए प्रदर्शन करने वाले किसानों को भीड़ बताकर उन पर लाठियां बरसाईं जा रही हैं। 


उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से घोषित किए गए 1000-1500 रुपए मात्र दिखावा है। चुनावी साल में कुछ महीने पहले घोषणा करके महिलाओं को भरमाने की कोशिश की जा रही है। सच्चाई तो यह है कि अधिकतर महिलाएं तो सरकार से पैसा चाह भी नहीं रही हैं। सरकार 13 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू करने का दावा कर रही है। फिर तीन-चार महीने वैरीफिकेशन और सर्वे में निकाल दिए जाएंगे और आखिरी दो महीने महिलाओं के खाते में हजार-हजार रुपए डालकर कह दिया जाएगा कि वादा निभा दिया है। परगट ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने बजट में 9300 करोड़ रुपए किस हिसाब से रखे, यह भी स्पष्ट नहीं है।

परगट सिंह ने आगे कहा कि पंजाब की महिलाओं के लिए 1000 रुपए मिलना इतना जरूरी नहीं है, जितना जरूरी उनके बच्चों और परिवार की सुरक्षा है। सरकार से कहा कि वह पंजाब को पुलिस स्टेट न बनाएं। पिछले तीन महीने में हुए 35 एनकाउंटर की कहानी एक ही जैसी है। आज गुरदासपुर में 19 साल रणजीत सिंह का संस्कार हो रहा है। उसके एनकाउंटर को लेकर सवाल उठ रहे हैं। रणजीत के एनकाउंटर के अलावा सभी एनकाउंटर्स की जांच किसी सिटिंग जज की कमेटी से जांच करवाई जानी चाहिए।

उन्होंने अंत में पंजाब के बढ़ रहे कर्ज और शिक्षा क्रांति को लेकर भी सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि सरकार जब बनी थी तब 2.63 लाख करोड़ का कर्ज था और अब पंजाब पर 4.17 लाख करोड़ का कर्ज हो चुका है। अगले चुनाव तक यह कर्ज 5 लाख करोड़ रुपए पार हो जाएगा। इसको लेकर सरकार ने बजट में कोई रोडमैप नहीं दिया। 

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी केंद्र सरकार से बॉर्डर पार से आ रहे हथियारों और नशे के बारे में पूछने से डरती है। क्योंकि पंजाब का 50 किलोमीटर बॉर्डर बीएसएफ के हवाले है। ऐसे में नशा और हथियार उसी बॉर्डर से ड्रोन के जरिए आ रहा है। उसे क्यों रोका नहीं जा पा रहा है। आप सरकार उसकी बात तक नहीं करती है।

Tags: pargat singh

Location: International

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

\'हमारा गांव बिकाऊ है\' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM