खबरे |

खबरे |

Parliament Budget Session:क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतों पर वित्त मंत्री सीतारमण का बड़ा बयान,कहा 'महंगाई पर नहीं पड़ेगा असर'
Published : Mar 9, 2026, 5:33 pm IST
Updated : Mar 9, 2026, 5:33 pm IST
SHARE ARTICLE
Global crude price rise is unlikely to have a major impact on inflation as India’s inflation is currently near the lower bound, said Nirmala Sitharaman.
Global crude price rise is unlikely to have a major impact on inflation as India’s inflation is currently near the lower bound, said Nirmala Sitharaman.

हालांकि उनका मानना है कि कच्चे तेल की कीमतों में इस वृद्धि के बावजूद भारत के उपभोक्ताओं पर इसका प्रभाव अपेक्षाकृत सीमित ही रहेगा। 

Parliament Budget Session 2026: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमलों के बाद कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल देखा गया है। करीब चार साल में पहली बार क्रूड ऑयल की कीमत 100 डॉलर के पार पहुंचकर लगभग 114 डॉलर प्रति बैरल हो गई है।

इसी बीच खाड़ी देशों से तेल आपूर्ति के प्रमुख मार्ग स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को ईरान द्वारा बंद किए जाने की खबरों ने वैश्विक ऊर्जा बाजार की चिंताओं को और बढ़ा दिया है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि यदि मध्य पूर्व में तनाव लंबे समय तक बना रहता है, तो दुनिया भर की अर्थव्यवस्थाओं पर इसका गंभीर असर पड़ सकता है।

भारत जैसे देशों के लिए यह स्थिति और भी चुनौतीपूर्ण हो सकती है, क्योंकि देश अपनी ऊर्जा जरूरतों का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा आयात के जरिए पूरा करता है।

हालांकि पश्चिम एशिया में पैदा हुए इस संकट को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का कहना है कि कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का देश में महंगाई पर असर सीमित रह सकता है। संसद में दिए गए एक लिखित जवाब में उन्होंने कहा कि फिलहाल देश में वस्तुओं की कीमतें अपेक्षाकृत स्थिर हैं, इसलिए क्रूड ऑयल की कीमतों में वृद्धि का महंगाई पर बहुत अधिक प्रभाव पड़ने की संभावना नहीं है।

गौरतलब है कि सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेल की कीमतों में लगभग 26 प्रतिशत तक उछाल देखा गया। यह तेजी ऐसे समय में आई है जब ईरान ने अयातुल्ला अली खामनेई की मौत के बाद उनके बेटे मोज्तबा खामनेई को नया सुप्रीम लीडर घोषित किया है।

एक सप्ताह पहले अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हवाई हमलों में अयातुल्ला अली खामनेई की मौत हो गई थी। इसके बाद ईरान ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को बंद करने की धमकी दी, जिसके चलते खाड़ी क्षेत्र के कई बड़े तेल निर्यातक देशों ने सुरक्षा कारणों से अपने शिपमेंट में कटौती करने की घोषणा की है।

मोज्तबा खामनेई को ऐसे समय में ईरान का नया सुप्रीम लीडर बनाया गया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनकी नियुक्ति को मान्यता देने से इनकार कर दिया है। वहीं इजरायल ने भी चेतावनी दी है कि ईरान का जो भी नया नेतृत्व होगा, वह उसके निशाने पर रहेगा।

इस बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि मिडिल ईस्ट में 28 फरवरी को तनाव बढ़ने से पहले पिछले एक साल के दौरान इंडियन क्रूड बास्केट की कीमतों में गिरावट का रुख था। उनके अनुसार फरवरी के अंत में इंडियन क्रूड बास्केट की कीमत 69.01 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थी, जो 2 मार्च को बढ़कर 80.16 डॉलर प्रति बैरल हो गई।

हालांकि उनका मानना है कि कच्चे तेल की कीमतों में इस वृद्धि के बावजूद भारत के उपभोक्ताओं पर इसका प्रभाव अपेक्षाकृत सीमित ही रहेगा। 

(For more news apart fom Global crude price rise is unlikely to have a major impact on inflation said Nirmala Sitharaman news in hindi,stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

Tags: the impact of global crude price rise on inflation is not estimated to be substantial at this point as india’s inflation is near the lower bound nirmala sitharaman, nirmala sitharaman statement crude oil, india inflation impact crude price rise, global oil prices effect india, crude oil price hike 2026, india inflation news, nirmala sitharaman on oil prices, indian economy updates, oil price rise and inflation india, finance minister india statement, india economic news 2026, crude oil market india, inflation outlook india 2026, oil prices india latest news, rozanaspokesman hindi, ग्लोबल क्रूड की कीमतों में बढ़ोतरी का महंगाई पर अभी ज़्यादा असर होने का अनुमान नहीं है क्योंकि भारत की महंगाई निचले बाउंड के पास है निर्मला सीतारमण निर्मला सीतारमण का बयान क्रूड ऑयल, भारत में महंगाई का असर क्रूड की कीमतों में बढ़ोतरी, ग्लोबल तेल की कीमतों का भारत पर असर, क्रूड ऑयल की कीमतों में बढ़ोतरी 2026, भारत में महंगाई की खबर, तेल की कीमतों पर निर्मला सीतारमण, भारतीय अर्थव्यवस्था अपडेट, तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और महंगाई भारत, वित्त मंत्री भारत का बयान, भारत आर्थिक खबर 2026, क्रूड ऑयल मार्केट इंडिया, महंगाई का आउटलुक इंडिया 2026, तेल की कीमतें भारत की ताज़ा खबर, रोज़ानास्पोक्समैन हिंदी

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

\'हमारा गांव बिकाऊ है\' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM