Punjab Weather News: पंजाब में बढ़ी ठंड की मार, शीतलहर की चपेट में पूरा प्रदेश

खबरे |

खबरे |

Punjab Weather News: पंजाब में बढ़ी ठंड की मार, शीतलहर की चपेट में पूरा प्रदेश
Published : Nov 26, 2025, 11:03 am IST
Updated : Nov 26, 2025, 11:03 am IST
SHARE ARTICLE
Cold wave intensifies in Punjab
Cold wave intensifies in Punjab

30 नवंबर से मौसम में हल्का बदलाव हो सकता है।

Punjab Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ में ठंड लगातार बढ़ रही है। सुबह और शाम कई क्षेत्रों में हल्का कोहरा छाया रहता है। इलाके में सूखी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे तापमान सामान्य स्तर के करीब पहुंच गया है। सभी जिलों में न्यूनतम तापमान में कमी देखने को मिली है। (Cold wave intensifies in Punjab news in hindi) 

फरीदकोट पंजाब का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह हरियाणा में हिसार सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक पंजाब में मौसम साफ रहने की संभावना है। 30 नवंबर से मौसम में हल्का बदलाव हो सकता है और कई स्थानों पर बादल छाए रहने की संभावना है, जिससे दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले सात दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है और मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। कुछ क्षेत्रों में हल्का कोहरा छा सकता है। रात के तापमान में भी कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है, यह लगभग स्थिर रहेगा। वहीं, अगले दो दिनों तक दिल्ली–अंबाला हाईवे और अंबाला–अमृतसर हाईवे पर मौसम साफ रहने की संभावना है, जिससे यातायात पर किसी प्रकार का असर नहीं पड़ेगा।

पंजाब में हवा की गुणवत्ता फिलहाल काफी खराब बनी हुई है। रूपनगर को छोड़कर सभी शहरों का AQI 100 से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। मंडी गोबिंदगढ़ में प्रदूषण स्तर सबसे अधिक है। सुबह 6 बजे अमृतसर का AQI 196 रिकॉर्ड किया गया, जबकि बठिंडा का AQI 159, जालंधर का 133 और खन्ना का AQI 142 तक पहुंच गया। इसी तरह, लुधियाना का AQI 122, मंडी गोबिंदगढ़ का AQI 213, पटियाला का AQI 135 और रूपनगर का AQI 62 रहा। वहीं, चंडीगढ़ के सेक्टर-22 और सेक्टर-55 का AQI 155 और सेक्टर-53 का AQI 153 रिकॉर्ड किया गया।

(For more news apart from Cold wave intensifies in Punjab news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM