Punjab Weather News: पंजाब में बढ़ी ठंड, शीतलहर और कोहरे का अलर्ट जारी

खबरे |

खबरे |

Punjab Weather News: पंजाब में बढ़ी ठंड, शीतलहर और कोहरे का अलर्ट जारी
Published : Nov 28, 2025, 11:49 am IST
Updated : Nov 28, 2025, 11:49 am IST
SHARE ARTICLE
Cold wave and fog alert issued in Punjab
Cold wave and fog alert issued in Punjab

पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

Punjab Weather Update: मौसम विभाग ने आज पंजाब के छह जिलों- फाजिल्का, मुक्तसर साहिब, बठिंडा, फरीदकोट, जालंधर और मोगामें कोल्ड वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया है। राज्य में सबसे कम तापमान फरीदकोट में 3.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा। (Cold wave and fog alert issued in Punjab news in hindi) 

मौसम विभाग के अनुसार, अगले सात दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में हल्का से मध्यम कोहरा भी छाने की उम्मीद है। आने वाले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके बाद इसमें दोबारा गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं, अधिकतम तापमान में पहले ही बढ़ोतरी शुरू हो चुकी है और इसमें 0.6 डिग्री सेल्सियस का इजाफा देखा गया है।

पंजाब और चंडीगढ़ में हवा प्रदूषित है। हर जगह एयर क्वालिटी AQI 100 से ऊपर रिकॉर्ड की गई है। सुबह 6 बजे अमृतसर का AQI 114, बठिंडा का AQI 78, जालंधर का AQI 128, खन्ना का AQI 109, मंडी गोबिंदगढ़ का 123, पटियाला का AQI 148 और रूपनगर का AQI 60 था।

दूसरी तरफ, चंडीगढ़ की हवा भी प्रदूषित है। चंडीगढ़ के सेक्टर-22 का AQI 84, सेक्टर-25 का AQI 107 रिकॉर्ड किया गया। जबकि सेक्टर-53 में रिकॉर्ड नहीं किया जा सका।

इस दौरान उत्तर भारत में ठंड तेजी से बढ़ रही है। दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में तापमान लगातार गिर रहा है और वायु गुणवत्ता खराब बनी हुई है। मौसम विभाग ने 1 दिसंबर तक दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और चंडीगढ़ में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। पूर्वी राजस्थान में भी कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके अलावा, 28 और 29 नवंबर को पंजाब में, तथा 3 से 4 दिसंबर के बीच राजस्थान के कई हिस्सों में शीतलहर चलने की आशंका जताई गई है।

(For more news apart from Cold wave and fog alert issued in Punjab news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

Tags: punjab cold wave, punjab fog alert, cold wave in punjab, fog warning punjab, punjab weather alert, dense fog punjab, punjab winter forecast, imd weather alert punjab, north india cold wave, punjab temperature drop, winter weather conditions punjab, visibility low in punjab, fog conditions north india, punjab cold weather update, weather advisory punjab, cold wave and fog alert issued in punjab, imd issues fog warning for punjab, punjab faces cold wave and dense fog, spokesman hindi, पंजाब में कोल्ड वेव, पंजाब में कोहरे का अलर्ट, पंजाब में कोल्ड वेव, पंजाब में कोहरे की चेतावनी, पंजाब में मौसम का अलर्ट, पंजाब में घना कोहरा, पंजाब में सर्दियों का अनुमान, imd का मौसम अलर्ट पंजाब उत्तर भारत में कोल्ड वेव, पंजाब में तापमान में गिरावट, पंजाब में सर्दियों के मौसम का हाल, पंजाब में विज़िबिलिटी कम, उत्तर भारत में कोहरे का हाल, पंजाब में ठंडे मौसम का अपडेट, पंजाब के लिए मौसम की सलाह, पंजाब में कोल्ड वेव और कोहरे का अलर्ट जारी, imd ने पंजाब के लिए कोहरे की चेतावनी जारी की, पंजाब में कोल्ड वेव और घना कोहरा, प्रवक्ता हिंदी

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM