टॉप 10 कंपनियों में भारी गिरावट, 6 का बाजार पूंजीकरण 3 लाख करोड़ रुपये कम
टॉप 10 कंपनियों में भारी गिरावट, 6 का बाजार पूंजीकरण 3 लाख करोड़ रुपये कम
Published : Feb 15, 2026, 5:18 pm IST
Updated : Feb 15, 2026, 5:18 pm IST
SHARE ARTICLE
Market cap of top 10 firms dips more than Rs 3 lakh crore in 1 week
Market cap of top 10 firms dips more than Rs 3 lakh crore in 1 week

आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 5,719.95 करोड़ रुपये बढ़कर 10,11,978.77 करोड़ रुपये हो गई।

Business News: सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से छह के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक की गिरावट आई। सबसे ज्यादा नुकसान में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनियां टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इन्फोसिस रहीं। (Market cap of top 10 firms dips more than Rs 3 lakh crore in 1 week news in hindi) 

पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 953.64 अंक या 1.14 प्रतिशत नीचे आया।समीक्षाधीन सप्ताह में टीसीएस, इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और भारती एयरटेल के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई। वहीं भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो और आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत बढ़ गई।     

समीक्षाधीन सप्ताह में टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 90,198.92 करोड़ रुपये घटकर 9,74,043.43 करोड़ रुपये रह गया। इन्फोसिस का मूल्यांकन 70,780.23 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 5,55,287.72 करोड़ रुपये रहा।     एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 54,627.71 करोड़ रुपये घटकर 13,93,621.92 करोड़ रुपये और रिलायंस इंडस्ट्रीज का मूल्यांकन 41,883 करोड़ रुपये घटकर 19,21,475.79 करोड़ रुपये रह गया।     

एलआईसी का बाजार पूंजीकरण 23,971.74 करोड़ रुपये घटकर 5,46,226.80 करोड़ रुपये और भारती एयरटेल का मूल्यांकन 19,244.61 करोड़ रुपये घटकर 11,43,044.03 करोड़ रुपये रह गया।      

इस रुख के उलट एसबीआई का मूल्यांकन 1,22,213.38 करोड़ रुपये बढ़कर 11,06,566.44 करोड़ रुपये हो गया। बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत 26,414.44 करोड़ रुपये बढ़कर 6,37,244.64 करोड़ रुपये हो गई। लार्सन एंड टुब्रो का मूल्यांकन 14,483.9 करोड़ रुपये बढ़कर 5,74,028.93 करोड़ रुपये हो गया।        

आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 5,719.95 करोड़ रुपये बढ़कर 10,11,978.77 करोड़ रुपये हो गई।शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। इसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, इन्फोसिस और एलआईसी का स्थान रहा।

(For more news apart from Six of the top 10 Sensex companies lost over Rs 3 lakh crore in market capitalisation news in hindi,stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 
 

Tags: sensex top 10 companies market cap loss, rs 3 lakh crore market capitalisation decline, six sensex firms lose market value, stock market crash india, sensex companies market cap fall, indian stock market update, bse sensex latest news, market capitalisation drop india, blue-chip stocks decline, equity market sell-off, investors wealth erosion, stock market volatility india, rozanaspokesman hindi, सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों के मार्केट कैप में गिरावट, 3 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैपिटलाइजेशन में गिरावट, सेंसेक्स की छह कंपनियों की मार्केट वैल्यू में गिरावट, भारत में स्टॉक मार्केट क्रैश, सेंसेक्स कंपनियों के मार्केट कैप में गिरावट, भारतीय स्टॉक मार्केट अपडेट, bse सेंसेक्स की ताज़ा ख़बरें, भारत में मार्केट कैपिटलाइजेशन में गिरावट, ब्लू-चिप स्टॉक में गिरावट, इक्विटी मार्केट में बिकवाली, निवेशकों की संपत्ति में कमी, भारत में स्टॉक मार्केट में उतार-चढ़ाव, रोज़ानास्पोक्समैन हिंदी

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM