Torrent Power ने 6,889 करोड़ रुपये में एलएंडटी की इकाई से Nabha Power का अधिग्रहण किया
Torrent Power ने 6,889 करोड़ रुपये में एलएंडटी की इकाई से Nabha Power का अधिग्रहण किया
Published : Feb 16, 2026, 4:30 pm IST
Updated : Feb 16, 2026, 4:30 pm IST
SHARE ARTICLE
Torrent Power to acquire Nabha Power from L&T arm at Rs 6,889 crore enterprise value
Torrent Power to acquire Nabha Power from L&T arm at Rs 6,889 crore enterprise value

इस डील के बाद कंपनी की कुल ऑपरेशनल क्षमता 5 GW से बढ़कर 6.4 GW हो जाएगी।

Business News: टोरेंट पावर लिमिटेड ने एलएंडटी पावर डेवलपमेंट लिमिटेड के साथ 6,889 करोड़ रुपये के उद्यम मूल्य पर नाभा पावर लिमिटेड में 100% हिस्सेदारी हासिल करने के लिए एक समझौता किया है। यह जानकारी कंपनी ने सोमवार को साझा की। (Torrent Power to acquire Nabha Power from L&T arm at Rs 6,889 crore enterprise value news in hindi )

नाभा पावर लिमिटेड, एलएंडटी पावर डेवलपमेंट लिमिटेड की पूरी तरह से स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। वहीं, एलएंडटी पावर डेवलपमेंट लिमिटेड, बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई है।

 टोरेंट पावर ने बयान में कहा कि उसने एलएंडटी पावर डेवलपमेंट लिमिटेड के साथ नाभा पावर लिमिटेड में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी और परिवर्तनीय साधनों के अधिग्रहण के लिए अंतिम समझौता किया है। हालांकि यह सौदा आवश्यक नियामकीय मंजूरियों एवं प्रचलित समापन शर्तों के अधीन रहेगा।     

अधिग्रहण पूरा होने के बाद टोरेंट की परिचालन क्षमता पांच गीगावाट से बढ़कर 6.4 गीगावाट हो जाएगी। टोरेंट समूह के चेयरमैन समीर मेहता ने कहा, ‘‘ नाभा पावर हमारे खंड में एक स्थापित परिचालन परिसंपत्ति जोड़ेगी जिसे पूरी तरह अनुबंधित नकदी प्रवाह और मजबूत परिचालन रिकॉर्ड का समर्थन प्राप्त है। यह अधिग्रहण पहले दिन से ही मूल्यवर्धक होगा और कुल राजस्व एवं लाभप्रदता में उल्लेखनीय बढ़ोतरी करेगा।’’

एलएंडटी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक एस. एन. सुब्रह्मण्यन ने कहा, ‘‘ नाभा पावर से विनिवेश एलएंडटी के उस रणनीतिक उद्देश्य के अनुरूप है, जिसके तहत हम अपने मजबूत मुख्य व्यवसायों को सशक्त बनाने की दिशा में काम कर कर रहे हैं। यह कदम हमारे सभी हितधारकों व्यापार साझेदारों, शेयरधारकों और कर्मचारियों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करने में सहायक होगा।’’     

नाभा पावर की स्थापना 2014 में की गई। इसके पास पंजाब के राजपुरा (पाटियाला जिला) में 1,400 मेगावाट (2×700 मेगावाट) की सुपरक्रिटिकल कोयला आधारित ताप विद्युत परियोजना का स्वामित्व है एवं इसका संचालन भी करती है, जो 25 वर्षीय बिजली खरीद समझौते के तहत काम कर रही है।

(For more news apart from Torrent Power to acquire Nabha Power from L&T arm at Rs 6,889 crore enterprise value news in hindi,stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

Tags: torrent power acquisition, nabha power acquisition, l&t power subsidiary sale, torrent power nabha power deal, torrent power l&t deal, nabha power sale news, rs 6, 889 crore deal, enterprise value 6, 889 crore, indian power sector m&a, power sector acquisition india, l&t power business sale, torrent power investment news, energy sector news, india, power company acquisitions, indian corporate deals 2026, utility sector business news, nabha power takeover, rozanaspokesmanhindi, टोरेंट पावर एक्विजिशन, नाभा पावर एक्विजिशन, l&t पावर सब्सिडियरी सेल, टोरेंट पावर नाभा पावर डील, टोरेंट पावर l&t डील, नाभा पावर सेल न्यूज़, rs 6, 889 करोड़ डील, एंटरप्राइज वैल्यू 6, 889 करोड़ इंडियन पावर सेक्टर m&a, पावर सेक्टर एक्विजिशन इंडिया, l&t पावर बिज़नेस सेल, टोरेंट पावर इन्वेस्टमेंट न्यूज़, एनर्जी सेक्टर न्यूज़ इंडिया, पावर कंपनी एक्विजिशन, इंडियन कॉर्पोरेट डील्स 2026, यूटिलिटी सेक्टर बिज़नेस न्यूज़, नाभा पावर टेकओवर, रोज़ानास्पोक्समैनहिंदी

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM