बीसीसीआई ने यह घोषणा 10 मार्च (मंगलवार) को की।
T20 World Cup 2026: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय टीम पर इनामों की बारिश हुई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया को 131 करोड़ रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है। बीसीसीआई ने यह घोषणा 10 मार्च (मंगलवार) को की।
बता दें कि 8 मार्च (रविवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारत ने अपना टी20 वर्ल्ड कप खिताब सफलतापूर्वक डिफेंड किया और टूर्नामेंट के इतिहास में बैक‑टू‑बैक खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गया।
टीम इंडिया ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया। इससे पहले भारत ने 2007 और 2024 में यह ट्रॉफी जीती थी। 2026 की जीत के साथ भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास की सबसे सफल टीम बन गई है। वेस्टइंडीज और इंग्लैंड ने अब तक दो-दो बार टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया है।
बीसीसीआई ने खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और चयनकर्ताओं को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी। बोर्ड ने कहा कि यह जीत भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व का पल है और उम्मीद जताई कि टीम भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करती रहेगी। बीसीसीआई ने जो 131 करोड़ रुपये का इनाम घोषित किया है, वह खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और सेलेक्टर्स में बांटा जाएगा।
बीसीसीआई ने इस बार टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर 131 करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा की है, जो पिछले टी20 वर्ल्ड कप की इनामी राशि से 6 करोड़ रुपये अधिक है। इससे पहले, 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम को 125 करोड़ रुपये का इनाम मिला था।
(For more news apart from BCCI announce Rs 131 crore cash reward for Team India after T20 World Cup 2026 win news in hindi,stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)