खबरे |

खबरे |

रुपया 49 पैसे लुढ़ककर 92.89 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर
Published : Mar 18, 2026, 10:37 pm IST
Updated : Mar 18, 2026, 10:37 pm IST
SHARE ARTICLE
Dollar vs Rupee
Dollar vs Rupee

पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने भी बाजार की धारणा को कमजोर किया

मुंबई : अमेरिकी मुद्रा में मजबूती और विदेशी निवेशकों की ओर से बाजार से सतत निकासी के दबाव में रुपया बुधवार को 49 पैसे लुढ़ककर 92.89 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने भी बाजार की धारणा को कमजोर किया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 92.42 के भाव पर खुला और अधिकांश समय 92.41-92.89 के दायरे में कारोबार करता रहा। कारोबार के अंत में यह 92.89 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव से 49 पैसे की जोरदार गिरावट है। इससे पहले मंगलवार को रुपया 92.47 के स्तर को छूने के बाद 92.40 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ था।

फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स एलएलपी के ट्रेजरी प्रमुख अनिल कुमार भंसाली ने कहा, ‘‘प्रमुख केंद्रीय बैंकों की मौद्रिक समीक्षा बैठक से पहले रुपया नए निचले स्तर पर पहुंच गया।’’

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत बढ़कर 99.62 पर रहा।  वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड लगभग स्थिर रुख के साथ 103.4 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। घरेलू शेयर बाजार में तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 633.29 अंक चढ़कर 76,704.13 अंक पर बंद हुआ जबकि एनएसई निफ्टी 196.65 अंक बढ़कर 23,777.80 अंक पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बुधवार को 2,714.35 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की।

Location: International

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

\'हमारा गांव बिकाऊ है\' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM