
आप घर पर ही कुछ चीजों से आसानी से नेचुरल लिप बाम बना सकते हैं.
Homemade Lip Balm Make amazing beetroot lip balm at home News In Hindi: गर्मियों में त्वचा को खास देखभाल की जरूरत होती है, नहीं तो त्वचा बेजान नजर आती है। इस मौसम में चेहरे के साथ-साथ होठों पर भी ध्यान देना जरूरी है। होंठ बहुत मुलायम होते हैं और बदलते मौसम का असर होठों पर भी दिखता है। लोग होठों की देखभाल को कम महत्व देते हैं। ऐसा करने से आपकी खूबसूरती कम हो सकती है। होठों को प्राकृतिक रंग देने के लिए लोग कई तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उन प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से आपको नुकसान हो सकता है। आप घर पर ही कुछ चीजों से आसानी से नेचुरल लिप बाम बना सकते हैं और इसके इस्तेमाल से आपके होठों में नमी आएगी और उन्हें नेचुरल पिंक लुक मिलेगा। तो चलिए जानते हैं लिप बाम बनाने की विधि के बारे में।
लिप बाम कैसे बनाएं?
लिप बाम बनाने के लिए आपको चुकंदर की जरूरत होती है। चुकंदर में कई पोषक तत्व होते हैं जो होठों के लिए फायदेमंद होते हैं। यह होठों के लिए एक सुरक्षित और प्राकृतिक विकल्प है। आप इस लिप बाम को आसानी से बना सकते हैं।
लिप बाम बनाने के लिए सामग्री
चुकंदर का रस: 1 चम्मच
विटामिन ई कैप्सूल: 1
नारियल तेल: 1 छोटा चम्मच
वैसलीन: 1 चम्मच
चुकंदर लिप बाम कैसे बनाएं
लिप बाम बनाने के लिए चुकंदर को छीलकर साफ कर लें। अब चुकंदर को काटकर मिक्सर में पीस लें। वैसलीन को थोड़ा पिघला लें। अब तैयार चुकंदर का जूस निकाल लें और एक चम्मच जूस को वैसलीन में मिला लें। अब इसमें विटामिन ई मिलाएं। इस मिश्रण में पिघला हुआ नारियल तेल भी मिला लें। आपका होममेड लिप बाम तैयार है। इसे थोड़ी देर ठंडा होने दें।