Health Tips: सोने से पहले खाए ये फल, सेहत के साथ अनिद्रा की परेशानी होगी दूर

खबरे |

खबरे |

Health Tips: सोने से पहले खाए ये फल, सेहत के साथ अनिद्रा की परेशानी होगी दूर
Published : Feb 10, 2024, 8:14 pm IST
Updated : Feb 10, 2024, 8:14 pm IST
SHARE ARTICLE
Health Tips, Eat fruits for good sleep
Health Tips, Eat fruits for good sleep

सही खान पान से हम अपनी अनिद्रा की परेशानी से बच सकते है

Health Tips: नींद से परेशान लोगों के लिए अच्छा खान पान बेहद जरूरी होता है। माना जाता है कि हमारे खान पान का भी हमारी नींद पर असर होता है। कई लोग अकसर गलत तरह का आहार खाकर रात भर नींद ना आने से परेशान रहते है। ऐसे में सही खान पान से हम अपनी अनिद्रा की परेशानी से बच सकते है। माना जाता है की अगर आप अनिद्रा से परेशान है तो आपको अपने रोज के खाने में कुछ फलों को अपने रोज के खान पान में शामिल करना चाहिए, ताकि आपको रात में अच्छी नींद तो आए ही, वहीं आप अगली सुबह ताजगी के साथ उठे। ऐसे में आपको कौन से फलों को अपने आहार में उपयोग लाना चाहिए जानते हैं। 

अच्छी नींद के लिए मेलाटोनिन और पोटेशियम से भरपूर फलों का सेवन करना चाहिए, उससे न केवल आपकी सेहत बढ़िया रहती है बल्कि इससे आपकी नींद की परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है। ऐसे में हमें सेब ,चेरी, कीवी, केला और अनानास खाने से फायदा होगा। जिससे हमारी नींद तो अच्छी होगी ही। वहीं हमारी सेहत पर भी इसका अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा। 

सेब खाने से होगा फायदा

सेब में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते है। ऐसे में सेब को अपने रोज के खाने में शामिल करने से हमें इसका लाभ मिलेगा। वहीं सेब विटामिन और मेलाटोनिन से भरपूर होता है, ऐसे में हमें सोने से पहले खाने से हमें अच्छी नींद आती है। वहीं सेब खाने से शरीर में फाइबर और प्राकृतिक शर्करा रक्त  शर्करा, का स्तर स्थिर हो जाता है। जिससे व्यक्ति को अच्छी नींद आती हैं। 
 

कीवी और केले में भी है कई लाभकारी गुण 

कीवी फल खाने से भी हमें अच्छी नींद लेने में आसानी होगी। किवी को अपने खाने में शामिल करने से हमें फायदा होगा। माना जाता है कि कीवी में कई प्रकार के विटामिन और खनिजों होते है वहीं विटामिन सी और विटामिन ई के साथ-साथ पोटेशियम और फोलेट से भरपूर होने के कारण इसे खाने से सेहत बेहतर होती है। जो नींद में सहायक होता है। साथ ही केले को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जाता है और सोने से ठीक पहले एक केला खाने से नींद न आने की समस्या से निजात मिलता है। 

अनानास खाने से भी होगा फायदा

ऐसे में अनानास को भी अपने खाने में शामिल करने से ये शरीर को रात में जल्दी सो जाने में सक्षम बनाता है। अनानास में मैग्नीशियम, फाइबर के साथ मेलाटोनिन, विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। शोधकर्ताओं की माने तो अनानास खाने के बाद शरीर में मेलाटोनिन बढ़ जाता है जिससे मांसपेशियों को आराम मिलता है और व्यक्ति को अच्छी नींद लेने सहायता मिलती हैं।

 (For more news apart from Health Tips, Eat fruits for good sleep News In Hindi’ Stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Tags: health tips

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM