Lifestyle: गर्मियों में टैनिंग दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
Lifestyle: गर्मियों में टैनिंग दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
Published : Apr 15, 2024, 7:31 pm IST
Updated : Apr 15, 2024, 7:31 pm IST
SHARE ARTICLE
Adopt these home remedies to remove tanning in summer news in hindi
Adopt these home remedies to remove tanning in summer news in hindi

नींबू में प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट होते हैं। जो त्वचा पर जमी गंदगी को पूरी तरह से साफ कर देता है। ज

Lifestyle: गर्मियों में धूप ही नहीं बल्कि मिट्टी और प्रदूषण भी होता है जिसके कारण घर से बाहर निकलने से आपके पैर काफी गंदे हो जाते हैं। वहीं हर बार हाथ-पैर साफ करने के लिए मैनीक्योर-पैडीक्योर करने की जरूरत नहीं है, आप इस होममेड पैक की मदद से हाथ-पैर साफ कर सकते हैं। इससे आपकी त्वचा भी चमक जाएगी। आइए जानते है घर पर कैसे करें अपनी टैनिंग को दूर...

घर पर कैसे कैसे बनाएं डी-टैन पैक

पसीने और धूप के कारण त्वचा पर काफी गंदगी जमा हो जाती है। साथ ही हाथ-पैर भी रूखे दिखने लगते हैं। ऐसे में इसे साफ करने के लिए घर पर ही पैक तैयार कर लें। सबसे पहले एक कांच के कंटेनर में आधा चम्मच ईनो पाउडर लें। इसे सक्रिय करने के लिए इसमें थोड़ा गर्म पानी मिलाएं। - अब इसमें 2 से 3 चम्मच गेहूं का आटा मिलाएं। इसके बाद इसे अच्छे से मिला लें, इसमें नींबू का रस मिलाएं और दोबारा अच्छे से हिलाएं जिसके बाद आपका पैक तैयार हो जाएगा।

डी-टैन पैक कैसे लगाएं?

इस पैक को हाथ-पैरों पर लगाएं, ध्यान रखें कि यह फेस पैक नहीं है और इसे चेहरे पर बिल्कुल भी नहीं लगाना चाहिए। इसे लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें और 10 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद पानी से धो लें। अगर त्वचा पर ज्यादा कालापन है तो आप इसे हफ्ते में दो से तीन बार लगा सकते हैं। इससे हाथ-पैर तुरंत साफ हो जाएंगे।

नींबू में प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट होते हैं। जो त्वचा पर जमी गंदगी को पूरी तरह से साफ कर देता है। जबकि गेहूं एक प्राकृतिक अपघर्षक है। जो त्वचा से गंदगी और मृत त्वचा को बहुत गहराई से हटाने में मदद करता है।

गौर हो कि लेख में दी गई जानकारी का इस्तेमाल अपनी त्वचा को ध्यान में रख कर करें। वहीं इसके लिए अपने विशेष सलाहकार से जरूर राय लें।

(For more news apart from Adopt these home remedies to remove tanning in summer news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

Tags: lifestyle

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM