Health tips: चाय के साथ न खाएं ये चीजें, हो सकते है नुकसान!

खबरे |

खबरे |

Health tips: चाय के साथ न खाएं ये चीजें, हो सकते है नुकसान!
Published : Feb 17, 2024, 7:32 pm IST
Updated : Feb 17, 2024, 7:34 pm IST
SHARE ARTICLE
Health tips: Do not eat these things with tea, it may cause harm!
Health tips: Do not eat these things with tea, it may cause harm!

चाय पीते समय किन-किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए

Health tips: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में चाय की दो चुस्कियां आपकी सारी थकावट दूर कर देती है। लेकिन इस दौरान चाय के साथ खाने वाली चीजों पर हमारा ध्यान ही नहीं जाता, जिससे हमें कई तरह की परेशानियां हो सकती है। बता दें कि अगर हम चाय के साथ कोई भी चीज खा रहे है तो हमें उसपर भी ध्यान देना चाहिए ताकि चाय पीने के बाद हमारी थकावट तो दूर हो ही, वहीं हमारी सेहत भी अच्छी रहे। तो चलिए जानते है की हमें चाय पीते समय किन-किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए, जिससे हमें परेशानी हो सकती है।

नींबू से रहें दूर

बता दें कि अगर आप चाय पीने के शौकीन है तो आपको नींबू से जरा सी दूरी बनानी चाहिए, क्योंकि नींबू और चाय का मेल जरा आपकी सेहत को खराब कर सकता है, माना जाता है कि अगर आपको चाय पीनी है तो उससे पहले या बाद में नींबू या नींबू से बनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए, इससे आपकी सेहत खराब हो सकती है। क्योंकि नींबू में विटामिन सी होता है, वहीं चाय में कैफीन होता है, ऐसे में विटामिन सी और कैफीन का एक साथ उपयोग आप पर गलत हो सकता है। ऐसे में आपको पेट में एसिडिटी और अपच जैसी समस्या हो सकती है।

तली चीजों से बनाए दूरी

चाय और पकोड़े का मेल सुनने में तो अच्छा लगता है, लेकिन कई लोगों को इससे खाने के बाद परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादा तली चीजों को चाय के साथ खाने से आपके पेट में दिक्कत हो सकती है। वहीं इस दौरान अगर आप ज्यादा तली चीजों को चाय के साथ खाते है, तो आपको इससे पेट में दर्द और कब्ज की समस्या हो सकती है। ऐसे में चाय के साथ ज्या तली चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, नहीं तो आपको चाय का आनंद खराब भी हो सकता है। 

ड्राई फ्रूट भी न करें इस्तेमाल 

माना जाता है की ड्राई फ्रूट भी चाय पीते समय नहीं खाने चाहिए, क्योंकि इस दौरान ड्राई फ्रूट खाने से न तो उनका लाभ मिलता है, वहीं कई बार उनके पोषक तत्व आपके शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकते है। क्योंकि चाय में कैफीन होती है, वहीं ड्राई फ्रूट में आयरन की मात्रा ज्यादा होती है। ऐसे में इनका साथ में सेवन करना भी आपको शरीर को नुकसान पहुंचा सकता हैं। 

(For more news apart from Do not eat these things with tea, it may cause harm! news in Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

Tags: health tips

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM