Health News: जानें क्यों रक्तचाप रहता है अनियंत्रित?

खबरे |

खबरे |

Health News: जानें क्यों रक्तचाप रहता है अनियंत्रित?
Published : May 17, 2025, 5:56 pm IST
Updated : May 17, 2025, 5:56 pm IST
SHARE ARTICLE
Know why blood pressure remains uncontrolled? News in hindi
Know why blood pressure remains uncontrolled? News in hindi

उच्च रक्तचाप कई कारणों से हो सकता है,जिसमें आहार, शारीरिक निष्क्रियता और धूम्रपान मुख्य है।

Health News: सही ढंग से नियंत्रित न होने पर रक्तचाप जानलेवा हो सकता है। इसलिए चिकित्सकीय सलाह का पालन जरूर करें। भारत में अनुमानित 220 मिलियन लोग उच्च रक्तचाप से पीड़ित हैं, जिनमें से केवल 12 प्रतिशत ही अपने रक्तचाप को नियंत्रित रख पाते हैं। सही ढंग से नियंत्रित न किए जाने पर यह जानलेवा साबित हो सकता है, लेकिन सही उपचार और जीवनशैली में बदलाव करके इसे आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है।

उच्च रक्तचाप कई कारणों से हो सकता है,जिसमें आहार, शारीरिक निष्क्रियता और धूम्रपान मुख्य है। इसके अलावा यह आनुवंशिक कारणों से भी हो सकता है। कई बार उच्च रक्तचाप बिना लक्षणों के ही होता है। यह  किसी भी उम्र में हो सकता है। अगर आपका रक्तचाप अनियंत्रित रहता है तो इससे कई अंगों को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए घर पर रक्तचाप की निगरानी जरूर करें और समय-समय पर जांच कराते रहें।

फलों, सब्जियों साबुत अनाज, कम वसा वाले डेयरी उत्पादों और तीन प्रोटीन से भरपूर आहार का सेवन करें। सीमित मात्रा में नमक, संतृप्त वसा खाएं। सप्ताह में 5 दिन कम से कम 30 मिनट तक शारीरिक गतिविधियां जरूर करें। वजन को नियंत्रित रखें। धूम्रपान और अल्कोहल से परहेज करें। तनाव को दूर करने के लिए योग या ध्यान करें।

ऐसे में इन सब चीजों का ध्यान रख आप अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते है। वहीं अपना समय-समय पर डॉक्टर के पास जाकर अवश्य जांच करवानी चाहिए।

(For More News Apart From Know why blood pressure remains uncontrolled News In Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM