Celebs Inspired Lehngas: दोस्त की शादी में क्या पहनें इसे लेकर है कंफ्यूज, इन सेलेब्स से आइडिया

खबरे |

खबरे |

Celebs Inspired Lehngas: दोस्त की शादी में क्या पहनें इसे लेकर है कंफ्यूज, इन सेलेब्स से आइडिया
Published : Dec 28, 2024, 5:08 pm IST
Updated : Dec 28, 2024, 5:08 pm IST
SHARE ARTICLE
Try Out These celebs inspired lehngas for friends marriage News In Hindi
Try Out These celebs inspired lehngas for friends marriage News In Hindi

यहां से कुछ बेहतरीन आइडियाज लेने के बाद आप अपने लिए एक खूबसूरत लहंगा चुन सकती हैं।

Celebs Inspired Lehngas: सर्दियों में किसी शादी में जाने का मजा ही अलग होता है। ऐसे में अगर शादी किसी खास दोस्त की हो तो मजा दोगुना हो जाता है। अगर आप भी इस सीजन किसी दोस्त की शादी में जाने का प्लान कर रही हैं और अपने लिए स्टाइलिश लहंगा ढूंढ रही हैं तो आप बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के लुक्स को रिक्रिएट करके अपने लिए परफेक्ट लहंगा तैयार कर सकती हैं। मल्टी कलर लहंगे खास मौकों पर बहुत अच्छे लगते हैं। इसके लिए मार्केट में जाकर खुद को थकाने से बेहतर है कि पहले सेलिब्रिटीज के पोस्ट चेक कर लें।

यहां से कुछ बेहतरीन आइडियाज लेने के बाद आप अपने लिए एक खूबसूरत लहंगा चुन सकती हैं। संभव है कि आपको लहंगे को लेकर कोई नया आइडिया मिल जाए जो आपके लुक को बेहतर बनाने में मदद करेगा। 

सारा अली खान अक्सर लहंगा पहने हुए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। मल्टी कलर लहंगे को सारा ने वी-नेक ब्लाउज के साथ खूबसूरती से कैरी किया है। इसके साथ एक्ट्रेस ने हैवी दुपट्टा स्टाइल किया है. उनका ब्लाउज बेहद स्टाइलिश है. ज्वैलरी की बात करें तो सारा अली खान ने मल्टी कलर नेकलेस और चूड़ियां पहनी हुई हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर का फैशन सेंस भी काफी अच्छा है। उन्हें कई बार लहंगे में देखा गया है. जान्हवी कपूर की तरह आप मल्टी कलर लहंगे के साथ कॉन्ट्रास्ट दुपट्टा कैरी कर सकती हैं। यहां एक्ट्रेस ने पर्पल रंग का दुपट्टा पहना हुआ है. आप दुपट्टे को सीधे पल्लू की तरह भी पहन सकती हैं। लुक को निखारने के लिए आप दुपट्टे को बेल्ट से बांध सकती हैं। इसके साथ आप मल्टी कलर ज्वेलरी पेयर कर सकती हैं।

अगर आप सिंगल कलर लहंगा कैरी करना चाहती हैं तो एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी से आइडिया ले सकती हैं। एक्ट्रेस ने मनीष मल्होत्रा ​​के कलेक्शन से पिंक लहंगा पहना है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं. एक्ट्रेस ने लहंगे के साथ कुंदन ज्वैलरी को पेयर किया है। हालाँकि, आप अपने लुक में मामूली बदलाव करके अपनी ज्वेलरी और हेयरस्टाइल को कंप्लीट कर सकती हैं।

फैशन और स्टाइल स्टेटमेंट के मामले में अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख किसी से पीछे नहीं हैं। अगर आप भी जेनेलिया की तरह लहंगे को स्टाइल करना चाहती हैं तो अपनी पसंद के मुताबिक इसमें कुछ बदलाव कर सकती हैं। जेनेलिया ने यहां मेहंदी ग्रीन ब्लाउज के साथ प्रिंटेड लहंगा पहना है। उन्होंने अपने बालों का जूड़ा बना रखा है और उसे चोकर के साथ पेयर किया है।

(For more news apart from Try Out These celebs inspired lehngas for friends marriage News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM