खबरे |

खबरे |

ई. निशांत ने ली जदयू की सदस्यता, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह
Published : Mar 8, 2026, 9:21 pm IST
Updated : Mar 8, 2026, 9:21 pm IST
SHARE ARTICLE
पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह  राज्यसभा सांसद  संजय कुमार झा ने उन्हें सदस्यता पर्ची प्रदान कर औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता दिलाई।
पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह  राज्यसभा सांसद  संजय कुमार झा ने उन्हें सदस्यता पर्ची प्रदान कर औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता दिलाई।

पिता के कार्यों पर गौरव, उनके मार्गदर्शन में करेंगे जनहित का काम : ई. निशांत

पटना:जनता दल (यू0) प्रदेश कार्यालय, पटना में रविवार को  मुख्यमंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  नीतीश कुमार जी के सुपुत्र ई. निशांत कुमार ने जनता दल (यू0) की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह  राज्यसभा सांसद  संजय कुमार झा ने उन्हें सदस्यता पर्ची प्रदान कर औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इस अवसर पर  केंद्रीय मंत्री  राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह,  प्रदेश अध्यक्ष  उमेश सिंह कुशवाहा,  केंद्रीय राज्य मंत्री  रामनाथ ठाकुर, मंत्री  बिजेंद्र प्रसाद यादव, मंत्री  विजय कुमार चैधरी,  मंत्री  श्रवण कुमार,  मंत्री श्रीमती लेसी सिंह, मंत्री  जमा खां, मंत्री  सुनील कुमार, मंत्री  मदन सहनी, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता  ललन कुमार सर्राफ, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक  संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी आदि मंच पर मौजूद रहें।

ई. निशांत कुमार के पार्टी में आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। प्रदेशभर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं की वर्षा कर उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश कार्यालय परिसर में जयकारों, ढोल-नगाड़ों एवं नारों से गूंज उठा तथा कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर दिखाई दिया।

   इस मौके पर ई. निशांत कुमार ने कहा कि वे अपने पिता  मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार जी के मार्गदर्शन में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करेंगे तथा पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजनों की आशाओं एवं विश्वास पर खरा उतरने का पूर्णतः प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार जी ने बीते 20 वर्षों में बिहार के विकास और सामाजिक न्याय की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किए हैं,

जिन पर पूरे बिहार और देश को गर्व है। उन्होंने संकल्प व्यक्त किया कि वे इन विकास कार्यों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष  उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि आज का दिन पार्टी के लिए ऐतिहासिक दिन है। उन्होंने कहा कि ई.निशांत भले ही आज औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं, लेकिन  नीतीश कुमार जी एवं जनता दल (यू) का संस्कार और विचार उनके व्यक्तित्व और व्यवहार में पहले से ही परिलक्षित होता है। साथ ही उन्होंने ई. निशांत को उज्ज्वल एवं स्वर्णिम भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर  राज्यसभा सांसद सह झारखंड प्रदेश अध्यक्ष  खिरू महतो,  सांसद  कौशलेन्द्र कुमार,  सांसद  सुनील कुमार,  श्याम रजक,  दुलालचंद गोस्वामी,  महेश्वर हजारी, श्रीमती शीला मंडल,  चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, विधायक दामोदर रावत, श्रीमती मीना कामत,  ईश्वर मंडल,  रणधीर सोनी,  वशिष्ठ सिंह, सिद्धार्थ पटेल, श्रीमती शालिनी मिश्रा,  अजय कुमार चैधरी,  भीष्म कुशवाहा,  रमेश ऋषिदेव,  इंद्रदेव पटेल,  विजय सिंह निषाद,  ललित नारायण मंडल,  नचिकेता मंडल, अरुण मांझी,  पंकज मिश्रा,  सुधांशु शेखर,  राज कुमार राय,  प्रेम मुखिया, श्रीमती कोमल सिंह,  रणधीर सिंह,  रूहेल रंजन,  समृद्धि वर्मा,  मांजरिक मृणाल,  विशाल शाह,  जितेंद्र कुमार,  कलधार मंडल, आदित्य कुमार, श्रीमती कुमुद वर्मा,  राजवर्धन आजाद, श्रीमती रीना यादव सहित सभी  सांसदगण, सभी  विधायकगण, सभी  विधान पार्षदगण, प्रदेश भर से आए वरिष्ठ नेतागण तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Tags: bihar

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

\'हमारा गांव बिकाऊ है\' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM