खबरे |

खबरे |

सेन्टर फॉर साइट, कंकड़बाग (पटना) में ऑक्युलोप्लास्टी सेवाओं की शुरुआत
Published : Mar 18, 2026, 2:29 pm IST
Updated : Mar 18, 2026, 2:29 pm IST
SHARE ARTICLE
सेन्टर फॉर साइट, भारत के प्रमुख नेत्र अस्पताल नेटवर्क में से एक, ने अपने कंकड़बाग स्थित, पटना केंद्र में विशेष ऑक्युलोप्लास्टी सेवाओं की शुरुआत की है।
सेन्टर फॉर साइट, भारत के प्रमुख नेत्र अस्पताल नेटवर्क में से एक, ने अपने कंकड़बाग स्थित, पटना केंद्र में विशेष ऑक्युलोप्लास्टी सेवाओं की शुरुआत की है।

यह सेवाएं सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध रहेंगी

पटना : सेन्टर फॉर साइट, भारत के प्रमुख नेत्र अस्पताल नेटवर्क में से एक, ने अपने कंकड़बाग स्थित, पटना केंद्र में विशेष ऑक्युलोप्लास्टी सेवाओं की शुरुआत की है। यह सेवाएं सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध रहेंगी और इनका नेतृत्व प्रसिद्ध कैटरेक्ट एवं ऑक्युलोप्लास्टी सर्जन, डॉ. पुष्कर (MBBS, DO, DNB) द्वारा किया जाएगा।

ऑक्युलोप्लास्टी नेत्र विज्ञान की एक विशेष शाखा है, जो पलकों, आंसू की नलियों, आंखों के आसपास की हड्डियों (ऑर्बिट) और चेहरे के आसपास के भागों से जुड़ी समस्याओं के जांच और उपचार से संबंधित है। इस सेवा की शुरुआत के साथ पटना और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को पलकों की समस्याओं, आंसू की नली में रुकावट, ऑर्बिटल रोगों तथा अन्य संबंधित स्थितियों के उन्नत उपचार की सुविधा विशेषज्ञ देखरेख में उपलब्ध होगी।

प्रो. डॉ. महिपाल एस. सचदेव, चेयरमैन एवं मेडिकल डायरेक्टर, सेन्टर फॉर साइट की ये पहल क्षेत्र में विशेषीकृत नेत्र सेवाओं के विस्तार और उन्नत नेत्र उपचार तक पहुँच को बेहतर बनाने की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह शुरुआत कंकड़बाग केंद्र में समग्र नेत्र देखभाल सेवाओं को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

सेन्टर फॉर साइट अपने मरीजों को व्यापक नेत्र देखभाल सेवाएं प्रदान करता है, जिसमें कैटरेक्ट, रेटिना, कॉर्निया, ग्लूकोमा, दृष्टि सुधार सर्जरी (LASIK), शिशु नेत्र विज्ञान, और अब ऑक्युलोप्लास्टी जैसी विशेष सेवाएं शामिल हैं। आधुनिक जांच तकनीक और अनुभवी विशेषज्ञों की टीम के साथ, सेन्टर फॉर साइट विश्वस्तरीय और सुलभ नेत्र उपचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर डॉ. पुष्कर ने कहा कि “कंकड़बाग केंद्र में ऑक्युलोप्लास्टी सेवाओं की शुरुआत से क्षेत्र के मरीजों को जटिल नेत्र समस्याओं के लिए उन्नत और सुरक्षित उपचार की सुविधा स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेगी। साथ ही साथ उन्होंने पाठकों को कहा, “आँखों को अनदेखा न करें - एक्सपर्ट नेत्र विशेषज्ञों पर करें भरोसा।”

Tags: bihar

Location: International

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

\'हमारा गांव बिकाऊ है\' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM